नई दिल्ली। असम के राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) का पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुलकर विरोध कर रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए लोगों को कष्ट पहुंचाया जा रहा है और इससे रक्तपात व गृहयुद्ध शुरू होगा। इसी मुद्दे पर उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। इसके बाद गृह मंत्री ने ट्वीट कर दोनों के बीच हुई बातचीत की जानकारी दी।
The Chief Minister of West Bengal Ms @MamataOfficial met me today regarding publication of draft NRC .
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 31, 2018
I told her that the draft NRC had been published in accordance with the provisions of Assam Accord and as per decisions taken in a tripartite meeting on February 05, 2005 between the Centre, State Government of Assam and All Assam Students Union to update NRC, 1951.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 31, 2018
एनआरसी पर गृहमंत्री ने किया ममता को आश्वस्त
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी को आश्वस्त किया कि यह पूरी प्रक्रिया कानून के अनुसार निष्पक्षता के साथ की जा रही है तथा किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। बनर्जी से मुलाकात के बाद सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने एनआरसी के मुद्दे पर उनसे मुलाकात की। हमने उन्हें आवश्वस्त किया कि इस पूरी प्रक्रिया में किसी को भी परेशान नहीं किया जाएगा और हर चरण में सभी को अपनी बात रखने तथा आपत्ति और दावे दायर करने का मौका दिया जाएगा। यह मसौदा रजिस्टर उच्चतम न्यायालय की निगरानी में कानून के अनुसार बनाया गया है। यह पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष , पारदर्शी और कानून के अनुसार पूरी की जा रही है तथा किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।
I also told her that the NRC updation exercise was being carried out in a totally fair, transparent, non discriminatory and legal manner.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 31, 2018
राजनाथ बोले-किसी के साथ नहीं होगा अन्याय
राजनाथ सिंह ने कहा कि मसौदा रजिस्टर असम समझौते के प्रावधानों तथा केन्द्र , राज्य सरकार और अखिल असम छात्र संगठन के बीच त्रिस्तरीय बैठक के निर्णयों के तहत प्रकाशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में करीब 40 लाख लोगों के नाम रजिस्टर में नहीं आने के बाद से विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने में लगा है। स बनर्जी ने भी इसका कड़ा विरोध करते हुए सिंह से मिलने का समय मांगा था।
ममता ने दी गृहयुद्ध की चेतावनी
दिल्ली पहुंची ममता बनर्जी ने मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर कई हमले किए और इस पर न्यायपालिका में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। कैथोलिक बिशप्स कांफ्रेंस ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि एनआरसी में वैध दस्तावेजों के साथ लोगों के नाम को शामिल नहीं किया गया और यह कार्य राजनीतिक मकसद से किया जा रहा है, जिसका विरोध किया जाएगा। ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर लोगों को बांटने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। ममता ने कहा कि स्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इससे देश में रक्तपात, गृहयुद्ध होगा।





No comments:
Post a Comment