Breaking News
recent

OMG: संभल कर रहिए: रात के अंधेरे में फिर जाग उठे हाइवे के लुटेरे, पुलिस भी नहीं खोज पाती इन्हें

रामगंजमंडी. रामगंजमंडी-मोड़क मार्ग पर एक ट्रोला चालक को बंधक बनाकर बीस हजार रुपए की नकदी लूटने व ट्रोले के छह टायर ले जाने के मामले की गुत्थी पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पाई है। पुलिस इस प्रकरण की तह में जाने के लिए संदिग्धों से पूछताछ व मोडक से ऊंडवा टोल नाके के बीच लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। इस प्रकरण में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। मोडक मंगलम सीमेंट फेक्ट्री, खैराबाद में स्टेट बैंक आफ इंडिया, ऊंडवा रोड पर टोल नांके सहित कुछ अन्य घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस इन सबकी फुटेज खंगालेगी।

 

OMG: पुश्तैनी मकान के लिए भाइयों में खूनी संघर्ष, एक-दूसरे पर किया चाकू, तलवारों से हमला, दो गंभीर घायल

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक कोटा से रामगंजमंडी पत्थर लदान के लिए टा्रेला लेकर आ रहे टोंक निवासी प्रकाश मीणा को मोडक बाइपास पर शुक्रवार देर रात दो बजे एक ट्रक में सवार लोगों ने रोकने का प्रयास किया। इसके बाद मोडक मंगलम् सीमेंट फैक्ट्री के आगे सड़क पर ट्रक तिरछा खड़ा कर ट्रोले को रोक लिया और ट्रक से उतरे चार जनों ने ट्रोला चालक की जेब से 20 हजार की नकदी राशि छीन ली। उसके साथ मारपीट की और हाथ पैर बांध दिए। बाद में ये लोग ट्रोले को रामगंजमंडी के मारूति नगर क्षेत्र में ले गए। वहां जेक, अन्य औाजर, ट्रोले के छह टायर,ट्रक के अंदर की दो बेट्रियां लेकर फरार हो गए।

 

BIG NEWS: चौंकाने वाला खुलासा: असुरक्षित है कोटा पुलिस, सिर पर लटकी है तलवार

गश्ती जवानों को दी सूचना

लुटेरों के फरार होने के बाद चालक प्रकाश मीणा ने जैसे-तैसे अपने हाथ पैर खोले और तड़़के साढ़े चार बजे गश्त कर रहे जवानों को घटना की जानकारी दी। बाद में चालक ने मोड़क थाने में प्रकरण दर्ज कराया।

 

OMG: गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार, पांच युवकों की हालत नाजुक

जारी है पड़ताल

लूट व टायर चोरी के मामले में पुलिस पड़ताल कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

-रबिश सामरिया, मोडक थानाधिकारी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.