जैसलमेर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सीमा सुरक्षा बल 8 से 22 अगस्त तक ऑपरेशन अलर्ट चलाएगा। इस अभियान के तहत पंद्रह दिनों तक सीसुब के अधिकारी और जवानों का अधिकाधिक मूवमेंट सीमा क्षेत्र में रहेगा।
नए हथियारों और तकनीकी को परखेगा सीसुब
सीसुब अभियान के दौरान नए हथियारों और तकनीकी को परखेगा। बल के उच्चाधिकारी भी सीमा क्षेत्र में पहुंचकर जवानों की पेट्रोलिंग सहित हालात का जायजा लेकर उनकी हौसला अफजाई करेंगे।
सीमा सुरक्षा बल की तरफ से वैसे तो प्रत्येक स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस सहित सर्दी एवं गर्मी के मौसम में खास चौकसी का अभियान चलाया जाता है। भारतीय स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले ही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का स्थापना दिवस भी रहता है।
सीमा के उस पार इन दिनों पाकिस्तानी रेंजर्स की गतिविधियों में भी तेजी आती है। जिसे देखते हुए सीमा सुरक्षा बल हर बार 15 अगस्त के मौके पर ज्यादा मुस्तैदी बरतता है, वहीं पिछले दिनों देश की राजधानी दिल्ली में एनआईए ने लश्कर ए तौयबा का एक आतंकी पकड़ा जा चुका है।
सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने चौकसी में किया इजाफा
जानकारी के मुताबिक इस संबंध में विभिन्न एजेंसियों की ओर से सीमा सुरक्षा बल को भी इनपुट मिले हैं। चौबीस घंटे मुस्तैद जवान -ऑपरेशन अलर्ट के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने चौकसी में इजाफा कर दिया है।
अभियान की प्रमुख बातें
-सीमा पार से किसी तरह की गड़बड़ी अथवा भारत विरोधी गतिविधि का समय रहते मुंह तोड़ जवाब देने के लिए बल के जवान दिन-रात पेट्रोलिंग में जुटे हैं।
-सीमा पार से किसी तरह की अवांछनीय हरकत का तुरंत जवाब देने को जवान तत्पर हैं।
-बल के अधिकारी भी ज्यादा से ज्यादा समय सीमा क्षेत्र में ठहराव करेंगे और जवानों के बीच रहकर उनकी हौसला अफजाई करेंगे।
-गौरतलब है कि पाकिस्तान से लगते सीमा क्षेत्र में तनाव के हालात हैं। यहां तक कि ईद के मौके पर सीसुब ने पाकिस्तान के रेंजर्स से मिठाइयों का आदान-प्रदान भी नहीं किया था।
-अभियान अवधि में सीसुब सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ नए हथियारों और नवीनतम तकनीक को भी परखेगा।





No comments:
Post a Comment