Breaking News
recent

PATRIKA STING : उदयपुर के इस मेडिकल कॉलेज में होमगार्ड की ‘हमदर्दी’ कर रही मरीजों की जान से खिलवाड़.. देखे VIDEO

डॉ. सुशीलसिंह चौहान/उदयपुर . रवींद्रनाथ टैगोर राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में होमगार्ड की यह ‘हमदर्दी’ मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रही है। महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर में संचालित इस ब्लड बैंक में ड्यूटी ऑवर्स में निजी कार्य निपटाने वाले लैब टेक्निशियन के एवज में सेवाएं देने वाला होमगार्ड कर्मचारी स्वयं के दायित्वों को दरकिनार कर लैब में मरीजों के रक्त नमूनों को क्रॉस करवाकर रिपोर्ट बनाता है। सरकारी तंत्र में लापरवाही का ही नतीजा है कि आमजन के लिए प्रतिबंधित लैब क्षेत्र में यह होमगार्ड कर्मचारी सुरक्षा नियमों को भूलाकर नमूनों के साथ छेड़छाड़ करता है।
राजस्थान पत्रिका के स्टिंग में होमगार्ड की लैब में इस सक्रियता ने उन दावों को फेल कर दिया है, जिसमें अब तक कहा जाता रहा है कि प्रदेश सरकार मरीजों को गुणवत्तायुक्त चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।


अनाड़ी का खेल!
पत्रिका स्टिंग में बोगस मरीज को भेजने पर चौकाने वाला सच सामने आया कि ब्लड बैंक में लैब टेक्निशियन की अनुपस्थिति में मुख्य द्वार पर रहने वाला होमगार्ड का जवान, रक्त नमूनों को क्रॉस करवाकर मैच कराने में लगा है। यह जांच तय करती है कि एक व्यक्ति का खून मरीज को चढ़ाया जा सकता है या नहीं। क्रॉस मैच में एचआईवी और हैपेटाइटस जैसी बीमारियों को भी जांचा जाता है। अनाड़ी हाथों में पड़े नमूनों की रिपोर्ट कभी गलत भी हो सकती है। ऐसे में मरीज की मौत तक हो सकती है।

 

READ MORE : हम हैं ना...आप तो पधारो म्हारे देश , परेशान परिवार की उदयपुर के यात्रियों ने की मदद


दिन में शराब!
सूत्रों की मानें तो कई बार लैब टेक्निशियन ड्यूटी ऑवर्स में निजी कार्य करने जाते हैं। टेक्निशियन की ओर से ड्यूटी के दौरान शराब सेवन की बातें भी सामने आई। हालांकि इसकी अधिकारिक स्तर पर पुष्टि
नहीं हुई।

बेशक मामला गंभीर है। इस मामले में ढिलाई बरतने का मतलब नहीं है। गुरुवार को ही
इसका पता कर ठोस कदम
उठाए जाएंगे।
डॉ. लाखन पोसवाल, अधीक्षक, एमबी हॉस्पिटल

होमगार्ड की ड्यूटी निर्धारित है। हमने इन सुरक्षा प्रहरियों को हॉस्पिटल के हवाले कर रखा है। लैब में टेस्टिंग करना होमगार्ड का काम नहीं।
प्रणय जासोरिया, डिप्टी कमाडेंट, होमगार्ड उदयपुर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.