Breaking News
recent

REET 2018 : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती को लेकर आई बड़ी खबर, बेरोजगारों की बढऩे वाली हैं मुश्किलें

सीकर. तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में बेरोजगारों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। अब प्रथम लेवल भर्ती के अटकने से द्वितीय लेवल के अभ्यर्थी खासे परेशान है। क्योकि प्रथम लेवल का परिणाम अटकने से प्रथम लेवल चयनितों ने द्वितीय लेवल की नौकरी की दौड़ में शामिल होने की तैयारी कर ली है। प्रदेश में 80 हजार से अधिक ऐसे अभ्यर्थी है जो दोनों लेवलों में रीट पास है। इनमें से सैकड़ों का रीट प्रथम लेवल में भी चयन हुआ है। अब यह द्वितीय लेवल में भी नौकरी के लिए दावेदारी जता रहे है।


प्रथम लेवल की भर्ती का मामला दो महीने से न्यायालय में होने के कारण बेरोजगार किसी भी सूरत में नौकरी को नहीं खोना चाहते है। ऐसे में वह द्वितीय लेवल में आवेदन कर रहे है। यदि बाद में प्रथम लेवल में नियुक्ति को हरी झंडी मिलती है तो इसका खमियाजा सिर्फ द्वितीय लेवल में चयनितों बेरोजगारों को भुगतना पड़ेगा।

 

प्रथम लेवल वालों की निगाह 20 पर


प्रथम लेवल में चयनित बेरोजगारों की निगाह 20 अगस्त के फैसले पर टिकी है। इधर, प्रांरभिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रथम लेवल के चयनितों को जिला व स्कूल आवंटन सहित अन्य प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। न्यायालय का निर्णय आते ही चयनितों को नियुक्ति दी जाएगी। नियुक्ति में देरी के कारण प्रांरभिक स्कूलों की व्यवस्था बेपटरी हो रही है।

 

सामाजिक विज्ञान में सबसे ज्यादा टक्कर


रीट के द्वितीय लेवल में सबसे ज्यादा टक्कर सामाजिक विज्ञान विषय में है। क्योकि इस विषय के सबसे ज्यादा रीट पास अभ्यर्थी है और पद काफी कम है। इधर, पिछले दिनों बेरोजगारों ने इसको लेकर आंदोलन भी शुरू किया था। लेकिन निदेशालय के अधिकारियों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि रिक्त पदों के हिसाब से रीट की विज्ञप्ति जारी हुई है। इसमें फेरबदल नहीं किया जाएगा।

 

इधर, यादव की गिरफ्तारी से युवाओं में गुस्सा


राजस्थान बेरोजगार महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष की पिछले एक महीने में दूसरी बार गिरफ्तारी होने के विरोध में शेखावाटी के युवाओं में खासा आक्रोश है। बेरोजगारों का कहना है कि यदि प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव को जल्द रिहा नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। राहुल गांधी के दौरे से पहले यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था।

 

यह भी दिक्कत

आरपीएससी की लापरवाही विशेष शिक्षा के अभ्यर्थियों पर भारी पड़ेगी। क्योकि फरवरी महीने में हुई द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती विशेष शिक्षा का परिणाम आरपीएससी ने जारी नहीं किया है। ऐसे में विशेष शिक्षा के अभ्यर्थी रीट के जरिए तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में नौकरी लेने में जुटे है।

बाद में परिणाम आने पर रीट में काफी पद विशेष शिक्षा के रिक्त रह सकते है। बेरोजगारों का कहना है कि अभी परिणाम जारी होने से ज्यादा चयनितों को मौका मिला सकता है। विशेष शिक्षक संघ के बलराम मीणा का कहना है कि सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों में काफी कम पद है। उन्होंने निशक्तजन आयुक्त को ज्ञापन दिया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.