Breaking News
recent

SIKAR : एन-52 पर पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने, 4 पुलिसकर्मी घायल, 3 गाड़ियों के शीशे टूटे

सीकर. सीकर-जयपुर रोड NH52 पर गांव बाजोर के पास कहारों की ढाणी में मंगलवार को पुलिस व ग्रामीण आमने-सामने हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया वहीं ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की है। जानकारी के अनुसार मूल ओबीसी को ही आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर ग्रामीण मंगलवार को एनएच 52 पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश की, मगर वे नहीं माने और देखते ही देखते मामला बिगड़ गया।

 

सीकर में यहां बन रहा है रेलवे का 8 किमी लम्बा पुल, जानिए इसकी खासियत

 

इस बीच पुलिस ने ग्रामीणों को खदेडऩे के लिए लाठी चार्ज किया। वहीं पुलिस पर ग्रामीणों ने जमकर पत्थर बरसाए जिससे एक पुलिसकर्मी के सिर में चोट आने और कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

 

पुलिस पर पथराव, जवाब में लाठीचार्ज

सीकर. ओबीसी आरक्षण वर्गीकरण और कहारों को एसटी वर्ग में शामिल करने की मांग को लेकर सीकर के कहारों की ढाणी में आज जमकर बवाल हुआ। अपनी मांग को लेकर डीएसपी युवा मोर्चा और कहारों की ढाणी निवासी लोगों ने आज पहले तो जीणमाता रोड पर रैवासा के पास जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस की समझाइश पर प्रदर्शनकारी कहारों की ढाणी के सामने एनएच 52 पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रास्ता जाम कर आक्रोश जताया। जिससे मौके पर एकबारगी लंबा जाम लग गया। सूचना पर रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को रास्ते से हटाने की कोशिश की। लेकिन, इसी दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भारी पथराव कर दिया।

जिसके जवाब में पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया। दोनों तरफ की कार्रवाई में कई गाडिय़ों के शीशे फूट गए और एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। बवाल बढ़ते देखे सीकर से भी पुलिस बल मौके पर भेजा गया। करीब तीन घंटे चले बवाल को पुलिस ने बड़ी मशक्कत से काबू में किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.