नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट के बाहर निकलते काले झंडे दिखाए। मोटर साईकिल सवार युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने शाह के काफिले को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से बाहर निकलते ही काले झंडे दिखाए और उनके व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने बाद में उन्हें वहां से हटाया।
मोदी-दीदी भाई भाई के लगे नारे
कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि बीजेपी और पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस के बीच कोई सांठ-गांठ है और उनलोगों ने 'मोदी-दीदी भाई भाई' का नारा लगाया। मध्य कोलकाता के मेयो रोड पर शाह की रैली से पहले, तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) के मसौदे के विरुद्ध निंदा दिवस मनाया।
यह भी पढ़ें: आईआईटी-बॉम्बे में बोले पीएम मोदी- अच्छे विचार दिमाग में आते हैं सरकारी कार्यालयों में नहीं
सुप्रियो बोले- ममता ने बंगाल के युवा को बर्बाद किया
तृणमूल कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ममता बनर्जी व उनकी पार्टी पर राज्य के संस्कृति और बंगाल के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजनीति सही है, लेकिन उनलोगों ने इसे एक बदसूरत खेल बना दिया है। तृणमूल ने 34 वर्षो के वाम शासन को हटाने के नाम पर बंगाल में स्थिति और खराब कर दी है। सुप्रियो ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। आज की रैली में भारी भीड़ दिखाती है कि बंगाल के युवा अमित शाहजी के संदेश की प्रतिक्षा कर रहे हैं।
बीजेपी गो बैक' और 'लीव बंगाल' के लगे पोस्टर
वहीं दूसरी ओर कोलकाता में अगल अलग हिस्सों में 'बीजेपी गो बैक' और 'लीव बंगाल' जैसे नारे लिखे पोस्टर लगे देखे गए। बीजेपी ने इसे टीएमसी की करतूत बताई है।बीजेपी नेता राजू बनर्जी ने कहा कि अच्छा है कि वे हमारे नेता का स्वागत कर रहे हैं। ऐसा करना टीएमसी की आदत हो चुकी है, लेकिन टीएमसी ने इसे खारिज कर दिया है। पार्टी ने कहा कि हमने कोई पोस्टर और बैनर नहीं लगवाए हैं।





No comments:
Post a Comment