news 1 : खेल प्रतियोगिता आज से
सवाईमाधोपुर. स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण अभियान के दौरान दो दिवसीय ओडीएफ ओलम्पिक खेल गुरुवार से पुलिस लाइन मैदान में होंगे। इस दौरान क्रिकेट, बैडमिंटन, हैण्डबॉल, फु टबॉल, खोखो आदि प्रतियोगिता होगी। जिला कलक्टर पीसी पवन ने बताया कि गुरुवार सुबह आठ बजे पुलिस लाइन मैदान में पंचायत समिति स्टाफ व कलक्ट्रेट स्टाफ के बीच, दोपहर दो बजे पंचायत समिति ग्रामीण व जिला परिषद टीम के बीच, शाम छह बजे मानटाउन क्लब में बैडमिंटन प्रतियोगिता विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के बीच होगा। इसी प्रकार सुबह दस बजे हैण्डबॉल प्रतियोगिता सेंट पॉल स्कूल मैदान में राउमावि, पचीपल्या व सेन्टपॉल पब्लिक स्कूल के बीच मैच होगा। इसी प्रकार शुक्रवार को भी कई प्रतियोगिता होगी।
NEWS 2 : इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक का आगाज एक से
सवाईमाधोपुर. बजरिया स्थित मुख्य डाकघर में एक सितम्बर से इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक का आगाज होगा। ऐसे में लोगों को डाकघर में ही बैंक की तर्ज पर सुविधाएं मिल सकेंगी। डाकघर अधीक्षक आरएस मीणा ने बताया कि दोपहर ढाई बजे होने वाले उद़्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया व संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल होंगे।
NEWS 3 : प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
सवाईमाधोपुर. जिला खेल विभाग के तत्वावधान में बुधवार को खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला खेल स्टेडियम मेें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला खेल अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि सौ मीटर दौड़ व लम्बी कूद व वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। वॉलीबॉल में कृषि विभाग ने कला वर्ग को 2 -1 से मात दी। सौ मीटर दौड़ में गजेन्द्र सिंह प्रथम व नरेन्द्रपाल सिंह द्वितीय रहे। इसी प्रकार लम्बीकूद में राकेश ने प्रथम व दिनेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में एक निजी विद्यालय के खेल मैदान पर बालक वर्ग की हैण्डबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें जिला हैण्डबॉल संघ विजयी रहा। इस दौरान श्यामसिंह चितारा, रहीस खान आदि मौजूद थे।
NEWS 4 : बिल राशि जमा नहीं कराने का आरोपी पकड़ा
सवाईमाधोपुर. विद्युत थाना पुलिस ने बुधवार को बकाया राशि जमा नहीं कराने का आरोपी लखराम मीणा निवासी जीनापुर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी श्रीकिशन मीणा ने बताया कि आरोपी को बिजली में सरकार की ओर सेव बकाया बिल की राशि में 50 प्रतिशत छूट दी थी, लेकिन आरोपी ने छूट की राशि जमा नहीं कराई। इस पर विद्युत निगम सतर्कता के अधिशासी अभियंता बीएल मीणा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
NEWS 5 : तेज बारिश को लेकर संभाग में अलर्ट जारी
सवाईमाधोपुर. भरतपुर संभाग में बुधवार को तेज बारिश के चलते पुलिस प्रशासन ने जिले के सभी थानाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भरतपुर पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल ने बताया कि सवाईमाधोपुर जिले के सभी थानाधिकारी अपने -अपने क्षेत्र में स्थित बांध, बड़े तालाब आदि की निरानी रखे। भारी बारिश के चलते दुर्घटना होने से रोकने के उपाय करें। इस पर एसपी ने जिले के सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिए है।
NEWS 6 : नि:शुल्क यात्रा पास जारी करने की मांग
सवाईमाधोपुर. लोकतंत्र रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर लोकतंत्र सैनानियों की पेंशन बढ़ाने व रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा का पास जारी करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष बजरंगलाल जाट ने बताया कि राज्य सरकार ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि नियम 2008 में संशोधन कर सेनानी की पेंशन 20 हजार रुपए प्रतिमाह, चिकित्सा निधि 4000 प्रति माह करने व रोडवेज में नि:शुल्क यात्रा पास जारी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक सैनानियों को इनका लाभ नहीं मिल रहा है।
NEWS 7 : सूची से नाम हटाने की शिकायत
सवाईमाधोपुर. आदलवाड़ा कलां निवासी रामदुलारी ने बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से नाम हटाने की शिकायत की है। प्रार्थिया ने बताया कि सरपंच व अन्य लोगों ने मिलीभगत कर सूची से पात्र लोगों के नराम हटाकर अपात्र लोगों के नाम चढ़ा दिए हैं। इससे पात्र लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
NEWS 8 : रैली निकाली
चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में बुधवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गजवीर नारेडा का स्वागत किया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने मानसिंह सर्किल से रैली निकाली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
NEWS 9 : सड़कों की मरम्मत कराने की मांग
सवाईमाधोपुर. आवासन मण्डल के लोगों ने बुधवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों ने बताया कि करीब दो माह पूर्व में जलदाय विभाग की ओर से अमृत योजना के तहम पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई की गई थी, लेकिन पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ऐसे मेंं बारिश के दिनों में आए दिन मिट्टी में वाहन फंस रहे हैं। इससे हादसे की आंशका बनी हुई है। इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है पर कोई कार्रवाई नहीं होने से हालात जस के तस है। इससे लोगों में रोष है। इस दौरान राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
NEWS 10 : कृषि अधिकारियों ने किया बगीचों का निरीक्षण
बहरावण्डा खुर्द. कस्बे सहित दौलतपुरा व पालीघाट क्षेत्र के अमरूदों के बगीचों का बुधवार को कृषि अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृषि अधिकारी गोवर्धन लाल मीना ने बताया कि अभी अमरूदों में रस चूसने वाले कीटों का अधिक प्रभाव है। कृषि विभाग की टीम ने डॉ. बाबू लाल मीणा एवं पाली के चतर सिंह राजावत के बगीचों का निरीक्षण किया। इसके अलावा टीम ने सोयाबीन एवं रबी की फसलों में होने वाले रोग एवं उनके नियंत्रण के उपाय बताए। इस दौरान कृषि पर्यवेक्षक धरती राज मीना भी उपस्थित रहे।
NEWS 11 : गांवों का दौरा कर सुनी समस्याएं
चौथ का बरवाड़ा. तहसील क्षेत्र का बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक बैरवा का दौरा रहा। इस दौरान बैरवा ने धोरा, देवली, डिडायच, सारसोंप, शिवाड़, ईसरदा, सवाई सागर के आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर समस्या सुनी। इस अवसर पर बसंती लाल सैनी, इकबाल खान, कमलेश मीना, हंसराज मीना, मुकेश नावरिया, महावीर प्रसाद जैन, बाबू खां, अब्दुल अजीज, रमेश मीना, मनीष मीना, आशाराम मीना, सीताराम माली आदि मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment