Breaking News
recent

VIDEO : मानव शृंखला बनाकर किया विरोध प्रदर्शन, दिखाई ताकत

बीकानेर . बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल कार्यालय को मुक्त कराने की मांग को लेकर श्ुाक्रवार को व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पर मानव शृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला कलक्टर के नाम एक ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर को सौंपा। प्रदर्शन में अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में 44 सहभागी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।

 

 

जुगल राठी ने बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की 50 संस्थाओं में से 44 संस्थाओं को साथ लेकर न्यायालय के आदेशानुसार संरक्षक परिषद ने चुनाव प्रक्रिया पिछले दिनों पूरी कर ली थी। सब कुछ संवैधानिक होते हुए भी कार्यालय का कब्जा नहीं मिल पा रहा है।

 

प्रदर्शन में सचिव वीरेन्द्र किराडू, द्वारकाप्रसाद पचीसिया, सुभाष मित्तल, गुलाब गहलोत, चम्पालाल गेधर, चम्पकमल सुराणा, अब्दुल मजीद खोखर, शंकरलाल पारीक, नरेश मित्तल, केके मेहता, जयकिशन अग्रवाल, जगदीश पेड़ीवाल, जयदयाल डूडी, दिलीप भाई पारिख, मदनगोपाल पुरोहित, जुगराज दफ्तरी, कमल कल्ला, राजकरण पुगलिया, श्रीधर शर्मा, उमाशंकर आचार्य, नरसिंहदास मिमाणी
सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।

 

 


यहां निगम कार्मिकों के व्यवहार से नाराजगी
बीकानेर. प्रतिबंधित पॉलीथिन की जब्ती की कार्रवाई के दौरान नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के व्यवहार से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को विरोध जताया। विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने महापौर और निगम आयुक्त का घेराव किया। व्यापारियों ने गुरुवार को निगम की कार्रवाई को व्यापारियों के सम्मान को ठेस पहुंचानी वाली बताया।

 

व्यापारियों ने कहा कि प्रतिबंधित पॉलीथिन के नाम पर अगर व्यापारियों को प्रताडि़त किया गया, कैरिंग चार्ज के रूप में बड़ी रकम वसूली गई और सम्मान को ठेस पहुंचाई गई, तो व्यापारियों को यह बर्दाश्त नहीं है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पॉलीथिन जब्ती की कार्रवाई के दल में शामिल निगम अधिकारियों-कर्मचारियों का व्यवहार सही नहीं था। व्यापारियों ने इन कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

 

वे दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। बाद में महापौर के आश्वासन पर व्यापारियों ने घेराव खत्म किया। इस दौरान जुगल राठी, सुभाष मित्तल, डीपी पच्चीसिया, जयकिशन अग्रवाल, कमल कल्ला, वीरेन्द्र किराडू, केके मेहता, राजकुमार अग्रवाल, श्रीराम अग्रवाल, मोहम्मद फारुख चौहान, श्रवण सैनी सहित अन्य व्यापारी शामिल मौजूद रहे।

 

महापौर-व्यापारियों में तीखी बहस
घेराव के दौरान महापौर और कुछ व्यापारियों के बीच तीखी बहस हुई। व्यापारी आयुक्त और महापौर के समक्ष निगम अधिकारी-कर्मचारियों के व्यवहार व कार्यशैली की शिकायत को लेकर पहुंचे थे, लेकिन घेराव के दौरान कुछ व्यापारी अपने ही व्यवहार पर नियंत्रण नहीं रख पाए। एक बार तो महापौर भी नाराज हो गए और यहां तक कह दिया कि दबाव में कोई काम नहीं होगा। पहले जांच, फिर कार्रवाई होगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.