Breaking News
recent

video : बुराइयां उदयपुर छोड़ो को लेकर उदयपुर में बढ रहा है कारवा, कई संगठन साथ आए

उदयपुर.राजस्थान पत्रिका की ओर से उदयपुर में अभियान चलाया जा रहा है : बुराइयां उदयपुर छोड़ो। बुराई मुक्त उदयपुर बनाने के लिए कारवां बढ़ रहा है। कदम से कदम मिल रहे हैं। बच्चे, युवा, महिलाएं व बुजुर्ग, हर कोई इसमें भागीदारी निभा रहा है। कई स्वयंसेवी संगठन भी पत्रिका की मुहिम में साथ खड़े हैं। इस क्रम में शनिवार को भी यातायात जागरुकता, नशामुक्ति संदेश, बालिकाओं को कानूनी जानकारी देने, पॉलीथिन की जगह कागज की थैलियां वितरित करने में सैकड़ों हाथ आगे रहे। इधर, रॉबिनहुड संस्थान ने जरुरतमंद लोगों को खाना खिलाने की तैयारी पूरी कर ली है। रोटरी क्लब वसुधा की ओर से शुक्रवार को 'बुराइयां छोड़ो उदयपुरÓ के तहत बाजार में दुकानदारों को कागज की थैलियां वितरित की। उदयपुर के महापौर चन्द्र सिंह कोठारी ने यहां देहली गेट पर इस अभियान की शुरुआत की। कोठारी ने आमजन सहित व्यापारियों का आह्वान किया कि शहर के हित में प्लास्टिक की थैलियों की जगह कागज या कपड़े की थैलियां काम में लें। इधर आलोक स्कूल में आसरा विकास संस्थान की ओर से बच्चियों को शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए संकल्पित किया। रोटरी क्लब पन्ना की ओर से यहां बालिका छात्रावास में बच्चियों को गुड टच व बेड टच की जानकारी दी गई। कई बालिकाओं ने विभिन्न नियमों व कानून को लेकर सवाल किए जिसका विशेषज्ञों ने जवाब दिया। नशा नाश का कारण : जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ में नशामुक्ति पर संगोष्ठी रखी गई। बाद में प्रोफेसर व विद्यार्थियों ने नशा नहीं करने का संकल्प किया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो एसएस सारंगदेवोत ने कहा कि नशा करना है तो पढ़ाई का कीजिए बाकी नशे तो नाश का कारण है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे संकल्पित होकर उदयपुर से बुराइयां दूर करने की दिशा में कार्य करें। अलंकार फाउंडेशन के देवकृष्ण ने नशे के दुष्परिणामों को विभिन्न उदाहरणों के साथ समझाया। साथ ही नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया। कृषि विश्वविद्यालय के प्रो बीएस राणा, डॉ भरतसिंह देवड़ा ने भी संबोधित किया। हादसे नहीं हत्या है ये : राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी एवं राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-9 स्थित स्कॉलर्स एरीना स्कूल में विद्यार्थियों सहित शिक्षकों व बालवाहिनी चालकों को यातायात संबंधित जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. लोकेश जैन ने राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी के कार्यकर्ता पीसी जैन, अनुदेशक देवराज सिंह चौहान व प्रशिक्षक हितेश लोहार को सम्मानित किया। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ की ओर से जनभारती सामुदायिक केन्द्र कानपुर में स्वयं सहायता समूहों को पॉलीथिन थैली उपयोग में नहीं लेने की शपथ दिलाई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.