Breaking News
recent

VIDEO : राजस्थान के नए मुख्यमंत्री को लेकर पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने दिया बड़ा बयान

सीकर. कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चल रही अटकलों व बयानबाजी पर प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने विराम लगाने की कोशिश की है। पायलट ने कहा कि उनकी प्राथमिकता राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा को हराना है। चुनाव के बाद ही पार्टी में मुख्यमंत्री तय होगा। शुक्रवार को सीकर आए पायलट ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भी निशाना साधा।

पीसीसी चीफ पायलट ने कहा कि सरकारी खर्चे पर प्रदेश में गौरव यात्रा निकाली जा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया व फतेहपुर विधायक नंदकिशोर महरिया की मां के निधन पर शोक प्रकट करने शुक्रवार को गांव कूदन आए पायलट ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

राजस्थान प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पायलट ने कहा कि पहले भाजपा को हराएंगे उसके बाद ही मुख्यमंत्री तय होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री गौरव यात्रा निकाल रही हैं। इसमें सरकारी पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। सरकार जनता के पैसों को पानी की तरह बहा रही है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर पायलट ने कहा कि इसको लेकर मंथन चल रहा है दो या तीन दिन में कार्यक्रम तय हो जाएगा।

 

सीकर झुंझुनूं के बीच अटक रही राहुल की सभा

सीकर. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रदेश में चुनावी शंखनाद की सभा सीकर व झुंझुनूं के बीच उलझ रही है। पार्टी नेतृत्व यह तय कर चुका है कि राहुल की पहली सभा शेखावाटी में ही होनी है लेकिन सीकर में होगी या झुंझुनूं में यह तय नहीं हो पा रहा है। हालांकि सबसे ज्यादा संभावना सीकर की ही हैं लेकिन झुंझुनूं पर भी विचार किया जा रहा है।

 

बताया जा रहा है कि झुंझुनूं के बड़े नेता सभा वहां करवाने के लिए जोर लगा रहे हैं। सूत्रों की माने तो प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के बाद राहुल गांधी ने इसी महीने राजस्थान से चुनावी शंखनाद करने की स्वीकृति दे दी है। यह भी तय हो गया है कि पहल सभा शेखावाटी में ही होगी लेकिन अभी यह तय नहीं हो पाया है कि सभा सीकर में होगी या झुंझुनूं में।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.