Breaking News
recent

video : शिक्षक के लिए स्कूल के लगा दिया ताला

सीकर. जिले के खंडेला तहसील के ग्राम सालवाड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर ग्रमीणों ने ताला जड़कर धरना दिया। ग्रामीणों की मांग है कि विद्यालय में पूरा स्टाफ लगाया जाये। वर्तमान में इस सेकंडरी स्कूल में 4 अध्यापक की नियुक्ति है तथा 2 अध्यापक प्रतिनियुक्ति पर है।

इस विद्यालय में माध्यमिक कक्षाओं के गणित, अंग्रेजी, हिदी व संस्कृत के पद रिक्त पड़े हुए हैं। इसके अलावा थर्ड ग्रेड के अंग्रेजी व गणित के अध्यापकों के पद भी रिक्त पड़े हुए हैं।

ग्रमीणों का कहना है कि हमने पिछले सोमवार को भी तालाबंदी की थी। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जल्द ही अध्यापक लगाने का आस्वासन दिया गया था। तीन अध्यापकों की प्रतिनियुक्ति के आदेश कर दिए गए थे, जिनमें से दो अध्यापकों ने कार्यग्रहण कर लिया था।
ग्रमीण इससे संतुष्ट नहीं हुए और प्रतिनियुक्ति के बजाय यहां स्थाई अध्यापक लगाने की मांग कर रहे हैं। ग्रमीणों ने कहा कि अगर अध्यापक पर्याप्त नहीं लगाये जाने की स्थिति में बच्चों की यहां से टीसी कटवा ली जाएगी।

 

किसान की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार

सीकर. प्रदेश में किसान मंगलचंद की आत्महत्या के लिए माकपा ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। माकपा ने किसान के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। माकपा के जिला सचिव किशन पारीक ने कहा कि किसान ने पैसे जमा करवा उसके बाद भी उसको ज्यादा रुपए का बकायादार बताया गया था।

उसकी जमीन की निलामी के आदेश जारी कर गांव में पर्चे चस्पा कर दिए। इस वजह से किसान ने आत्महत्या कर ली। माकपा राज्य सचिव अमराराम ने कहा कि राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतिया जारी है व किसान आत्महत्या कर रहे है। अमराराम ने कहा कि मृतक के परिवार को मुआवजा नही मिलने व दोषियों पर कार्यवाही नही होने पर माकपा उग्र आंदोलन करेगी।


बसपा की बैठक संपन्न


सीकर. बहुजन समाज पार्टी की बैठक रविवार को संपन्न हुई। जिला महासचिव मुकेश राड़ ने बताया की बैठक के मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी दयानंद कुलदीप व मातादीन सेनी थे और जिलाध्यक्ष धर्मसिंह तानांन ने की । बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी दयानंद कुलदीप ने कहा की विधानसभा चुनावों में अभी से कार्यकर्ताओं को जुटना होगा। बैठक में मोतीलाल वर्मा को जिला कार्यालय सचिव व मुकेश सैनी को बीवीएफ का जिला सयोंजक बनाया गया। बैठक में विधानसभा प्रभारी शहाबुद्दीन गौड, हनुमान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


प्रशिक्षण शिविर


सीकर. भारत की कम्यूनिष्ठ पार्टी माक्र्सवादी की ओर से किशन सिंह ढाका ट्रस्ट में सीकर तहसील का प्रशिक्षण शिविर रखा गया। केंद्रीय कमेटी सदस्य वासुदेव शर्मा ने पार्टी के तेलगाना में हुए 22वें राष्ट्रीय अधिवेशन कि रिर्पोट पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम को जिला सचिव किशन लाल पारीक, तहसील सचिव अब्दुल कयूम कुरैशी, हरि सिंह गढ़वाल व झाबर सिंह काजला आदि ने संबोधित किया। नौ अगस्त को अमराराम के नेतृत्व में जेल भरो आंदोलन की पुरी तैयारी के लिए सीक र शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.