Breaking News
recent

VIDEO : सीकर-जयपुर रोड पर दौड़ते वाहनों के बीच महिलाओं ने इसलिए जमकर बरसाए पत्थर

सीकर. एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कहार समाज लोगों ने मंगलवार को एनएच 52 पर जाम लगा दिया। यहां इन लोगों ने जमकर उत्पात मचाया और पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे दो कांस्टेबल घायल हो गए और कई वाहनों के शीशे टूट गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी और कुछ ही देर में हाइवे खाली करवा दिया। पुलिस ने हाइवे जाम करने का मुकदमा दर्ज 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया व दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है।

 

यहां देखें घटना की अधिक तस्वीरें

 

 

कहार, कश्यप व केवट समाज आरक्षण संघर्ष समिति ने एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर मंगलवार को राजस्थान बंद का आह्वान किया था। जिले में और कहीं भी इनके आंदोलन का असर नहीं देखने को मिला लेकिन कहारों की ढाणी में इस समाज का बाहुल्य होने के कारण सुबह से ही सैकड़ों लोग गांव में जमा हो गए। इनमें काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे।

सुबह सुबह ही इन लोगों ने रैवासा जीणमाता मार्ग पर जाम लगा दिया। इनके साथ ओबीसी आरक्षण के वर्गीकरण को लेकर आंदोलन करने वाले लोग भी जाम में शामिल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे उद्योग नगर थानाधिकारी राममनोहर ने समझाइश के प्रयास कर वहां से जाम खुलवा दिया। वहां से ये लोग एनएच 52 पर आ गए व रोड पर पेड़ व बिजली के पोल डालकर जाम कर दिया।

 

पुलिस ने समझाइश शुरू की तो भीड़ ने जमकर पथराव किया। जिससे कांस्टेबल नेमीचंद के सिर में चोट लगी। काफी देर तक ये लोग पुलिस पर पत्थर बरसाते रहे। कुछ ही देर में सीओ सिटी गिरधारी लाल शर्मा व पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता मौके पर पहुंचा। पथराव कर रही भीड़ पर पुलिस ने भी जमकर लाठियां भांजी और हाइवे खाली करवा दिया। पथराव में राह चलती गाडिय़ों भी शीशे टूट गए। पुलिस ने मौके से पेड़ व पोल हटाकर यातायात शुरू करवाया।

 


महिलाओं व बच्चों की संख्या थी ज्यादा
रोड जाम करने वालों में महिलाओं व बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा थी। आंदोलन का कोई नेतृत्व भी नहीं था। कहार समाज के साथ ही ओबीसी आरक्षण के वर्गीकरण की मांग करने वाले भी जाम में शामिल हो गए। अचानक लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान लाठीचार्ज में कई महिलाओं को चोटें आई। कुछ महिलाएं सड़क पर गिर गई।

सरकारी संपत्ती में तोडफ़ोड़ का मुकदमा
पुलिस ने इस मामलें में राजकार्य में बाधा डालने, हाइवे जाम करने व सरकारी संपत्ती में तोडफ़ोड़ करने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में बनवारीलाल, बिजेंद्र, ताराचंद व विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है।

 

वाहनों की लगी कतार
रोड जाम करने की वजह से जयपुर सीकर हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई बसें जाम में फंस गई। पथराव की वजह से वाहनों में सवार यात्री भी सहम गए। काफी दूर तक रोड पर पत्थर फेंके गए।

डीएसपी की गाड़ी के शीशे तोड़े तो खदेड़ा
पथराव में सीकर शहर डीएसपी गिरधारी लाल शर्मा की गाड़ी के भी शीशे टूट गए। इसके अलावा एक आरएसी का वाहन भी पथराव की चपेट में आ गया। पुलिस लाठीचार्ज में कई लोगों को चोटें आई। शाम तक यहां पुलिस तैनात रही।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.