Breaking News
recent

स्कूल से लौट रही बच्ची की बोलेरो ने ली जान, दादा बोले— 10 साल की ही थी वह


धोरीमन्ना.
मीठड़ा गांव में बोलेरो कैंपर की टक्कर से एक राह चलती स्कूली बालिका की मौत हो गई।
बालिका के दादा देदाराम पुत्र लुंभाराम ने बताया कि उसकी पोती ममता(१०) पुत्री भागीरथराम मेघवाल स्कूल से वापस घ्ज्ञर आ रही थी। तभी बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गए, पुलिस ने मौके पर पहुंच उसको धोरीमन्ना भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।

 

चोरों ने चुराई ३ बाइक, पेट्रोल खत्म होने पर २ को छोड़ भागे
चौहटन कस्बे में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन मोटर साईकिलों पर हाथ साफ किए, लेकिन उनमें से दो के पुरानी होने व पेट्रोल खत्म होने पर झाडि़यों में छोड़ भाग गए।

बांकलसरा बस्ती निवासी भगवानाराम पुत्र आईदानराम जटिया के मुताबिक उसने बुधवार रात करीब आठ बजे अपने घर के आगे बने बाड़े में बाइक खड़ी की। गेट को लॉक कर वह घर में सोया था। सवेरे जब बाड़े को संभाला तो बाइक गायब थी। वहीं, बलदेवराम मिर्धा छात्रावास के पिछवाड़े एक घर के ओटे पर खड़ी बाइक एवं पेट्रोलपंप के पिछवाड़े एक अन्य घर के ओटे पर खड़ी बाइक चोरी हो गईं। हालांकि, बाद में दोनों बाइक कुछ दूरी पर झाडिय़ों से पुलिस ने बरामद कीं। संभवत: चोर उन्हें पुरानी होने व पेट्रोल के अभाव में ही छोड़कर भागे।

 

तेजाब से भरा टैंकर पलटा
सिवाना. बालोतरा से मोकलसर चौराया तक निर्माणाधीन नेशनल हाइवे 325 कार्य में कार्यकारी एंजेसी की अनदेखी आमजन के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे खोदने के साथ भारी मात्रा में रेत डाल रखी है। लेकिन संकेतक बोर्ड नहीं लगाए। इस पर आए दिन हादसे घटित हो रहे हंै। गुरुवार को जालोर से सिवाना की तरफ आ रहा तेजाब से भरा जा रहा टैंकर मवड़ी के आगे रोड साइड में रेत में धंस गया। निकालने के प्रयास मेंं पलट गया है। चालक ने कूद कर जान बचाई। गनीमत यह रही कि टैंकर लीकेज नहीं होने से तेजाब बाहर नहीं गिरा। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.