Breaking News
recent

नहीं मिल पाए पात्र अभ्यर्थी, रिक्त ही रह गए 114 पद

गणपतलाल जाट @ आईडाणा. यूं तो युवा रोजगार के लिए आए दिन सरकार से स्थाई रोजगार देने के लिए आन्दोलनरत रहते हैं और कई बार कानून को हाथ में लेने से भी नहीं चूकते। लेकिन, सरकार को कानून व्यवस्था के लिए जब कार्मिकों की जरूरत हुई तो अधिकतर युवा पात्रता के मापदण्ड ही पूरे नहीं कर पाए।
जिले में भी ऐसा ही कुछ पुलिस कांस्टेबल के 209 पदों के लिए हुई भर्ती में हुआ, जिसमें मात्र 95 अभ्यर्थी ही सफल घोषित हुए। ऐसे में 114 पद रिक्त ही रह गए। उल्लेखनीय है कि राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा 25 मई को विज्ञप्ति जारी कर करीब 13 हजार पदों के लिए अभ्यर्थियो से ऑनलाइन आवेदन लिए थे। भर्ती के लिए समान्य वर्ग से 400 व अन्य वर्गों से 350 रुपए परीक्षा शुल्क लिया गया था। भर्ती के लिए पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इसके तहत जिले में भी 209 पदों के लिए करीब 37 हजार आवेदन आए थे, जिसमें से करीब 30 हजार अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी।


बौद्धिक क्षमता में पोल
पुलिस कांस्टेबल के लिए 14 व 15 जुलाई को लिखित परीक्षा हुई, जिसमें 30 अंक विवेचना एवं तार्किक योग्यता, 15 अंक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान, 30 अंक राजस्थान सामान्य ज्ञान के निर्धारित थे। प्रश्न पत्र के तीनों खण्डों में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की अनिवार्यता के चलते करीब 30 हजार अभ्यर्थियों में से मात्र 318 अभ्यर्थी उत्र्तीण हुए।


शारीरिक दक्षता में भी फूला दम
शारीरिक दक्षता के लिए पात्र 318 अभ्यर्थियों की बीएन ग्राउण्ड उदयपुर में शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई, जिसमें दौड़, सीना एवं वजन के बाद मात्र 95 अभ्यर्थी सफल हुए। इनमें 94 पुरुष एवं मात्र एक महिला अभ्यर्थी चयनित हुए।


भर्ती का गणित
योग्य पद 209
परीक्षा आवेदन 37000
परीक्षा में शामिल 30 हजार
लिखित परीक्षा में उत्र्तीण 318
शारीरिक दक्षता में उत्र्तीण 95

 

धराया विशेष शृंगार
नाथद्वारा. आराध्य प्रभु श्रीनाथजी मंदिर में वामन द्वादशी का त्यौहार धूमधाम मनाया गया। प्रभु को नियम का केसरी धोती पटका का शृंगार धराया गया। वस्त्र सेवा में श्रीजी को केसरी रंग की मलमल पर रुपहली जऱी की तुईलैस की किनारी से सुसज्जित धोती एवं गाती का उपरना धराया गया। प्रभु के यश विस्तार भाव से ठाड़े वस्त्र सफेद धराये गए । श्रीमस्तक पर केसरी रंग की कुल्हे के ऊपर सिरपैच तीन मोरपंख की चन्द्रिका की जोड़ एवं बायीं ओर शीशफूल धराये।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.