- सिणधरी थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे का मामला :- बाइक सवार से झगड़ा किया, शिकायत पर धरे गए, हाईवे पर दस्तावेज जांच के नाम पर अवैध वसूली, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, लूट के मामले को बताया मामूली
बाड़मेर/सिणधरी. मेगा हाईवे स्थित सिणधरी थाना क्षेत्र के पायला कलां के पास शनिवार रात फर्जी थानेदार बनकर बाइक सवार के साथ मारपीट कर 12 हजार रुपए लूट का मामला सामने आया लेकिन पुलिस ने इसे लूट का मामला नहीं मानते हुए मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया। प्रकरण को लेकर पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सिणधरी थानाधिकारी गोपाल विश्नोई के अनुसार मेगा हाईवे पर कार में सवार होकर तीन जनों ने बाइक सवार दिनेशसिंह पुत्र किस्तुरसिंह निवासी नयानगर का पीछा कर उसे रुकवाया। उससे वाहन के दस्तावेज मांगे और कहा कि थानेदार साहब कार में बैठे हैं, कागजात नहीं होने पर उन्होंने शराब के लिए 500 रुपए मांगे, मना करने पर मारपीट करने लगे और जेब में रखे 12 हजार रुपए छीन फरार हो गए। वारदात की सूचना पर सिणधरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और आरोपी दो सगे भाई पारसराम व गिरधारीराम पुत्र देवाराम निवासी अमरपुरा को गिरफ्तार कर लिया। चालक रमेश पुत्र खीमाराम मौके से कार लेकर फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पदयात्रियों के साथ बदसलूकी का आरोप
मेगा हाईवे पर रामदेवरा पदयात्रियों के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस को अवगत करवाया। उन्होंने पुलिस पकड़ में आए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
यह भी पढ़िए, पुलिस कांस्टेबल का परीक्षा परिणाम जारी
बाड़मेर. राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2018 का बाड़मेर जिले का परिणाम रविवार को जारी हो गया। पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम राजस्थान पुलिस की वेबसाइट 'https://ift.tt/1ptw4pq' पर अपलोड कर दिया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय बाड़मेर के नोटिस बोर्ड पर परिणाम चस्पा किया गया है। परीक्षा परिणाम प्रकाशन में पूर्ण सावधानी बरती गई है, फिर भी कार्यालय सूचना को अधिकृत माना जाए। चयनित अभ्यर्थी मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन, मूल प्रमाण पत्र, सहित अन्य दस्तावेज 22 व 23 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जोधपुर ग्रामीण, रातानाडा पुलिस लाइन जोधपुर शहर में उपस्थित होकर जमा करवाएं।





No comments:
Post a Comment