अहमदाबाद। किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठक पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। गुरुवार को अनशन के 14वें दिन पानी का भी त्याग करने के बाद उनकी हालत और अधिक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी गिरती तबीयत को लकेर डॉक्टर्स ने चिंता व्यक्त की है।
Ahmedabad: PAAS leader Hardik Patel has been taken to hospital following a deterioration in his health. He is on an indefinite hunger strike since 13 days, demanding reservations for Patidar community and loan waiver for farmers. #Gujarat pic.twitter.com/CNzGy7Z1Bu
— ANI (@ANI) September 7, 2018
यह भी पढ़ें: माझेरहाट हादसा: सीएम ममता बनर्जी ने बताई पुल गिरने की वजह, कहा- किसी को नहीं बख्शेंगे
अनशन समाप्त कर सकते हैं हार्दिक
आपको बता दें कि 14 दिनों तक अनशन पर रहने की वजह से हार्दिक काफी कमजोरी महसूस कर रहे हैं। यही कारण है कि उको वीलचेयर का सहारा लेना पड़ रहा था। चर्चा हैं कि खोडलधाम के संस्थापक नरेश पटेल उनकी मांगों को लेकर गुजरात सरकार के साथ बातचीत कर सकते हैं। माना जा रहा है कि अगर गुजरात सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन मिलता है तो हार्दिक अनशन समाप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: धारा 377 के बहाने शशि थरूर का केंद्र पर हमला, अब बेडरूम में सरकार के लिए कोई जगह नहीं
पानी पीना भी बंद कर दिया
राज्य में किसान ऋण माफी और ओबीसी वर्ग के लिए सरकारी नौकरियों एवं शिक्षा के क्षेत्र में आरक्षण की मांग को लेकर हार्दिक पटेल ने 25 अगस्त को अनशन शुरू किया था। राज्य सरकार की ओर से अभी तक हार्दिक की मांगों को लेकर किसी भी तरह के आश्वासन का संकेत नहीं मिला है। वहीं, हार्दिक पटेल की ओर से कहा गया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेती, तब तक वह अनशन समाप्त नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर सरकार ने 24 घंटे में उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो वह जल का त्याग कर देंगे। इसके बाद हार्दिक ने गुरुवार की शाम से पानी पीना भी बंद कर दिया।





No comments:
Post a Comment