हिण्डौनसिटी. कच्चे व पथरीले रास्तों पर आवागमन से ऊब चुके क्षेत्र के करीब 40 गांवों के लोगों की दुर्गम राहें वर्षों बाद अब सुगम होगी। इसके लिए विधायक राजकुमारी जाटव ने बुधवार को क्यारदाखुर्द व मनेमाकापुरा में डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाली सडक़ों का शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरु कराया।
निजी सचिव ओपी चौधरी ने बताया कि लम्बे अर्से से ग्रामीण सडक़ निर्माण की मांग कर रहे थे। विधायक ने क्यारदाखुर्द से श्यामपुर मूंडरी गांव तक 70 लाख रुपए की लागत से बनने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर व मनेमाका पुरा से सिंघनियाका पुरा तक 80 लाख रुपए की लागत से करीब दो किलोमीटर लम्बी सडक़ों का शिलान्यास किया।
विद्वान पंडितों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद विधायक ने शिलापट्टिकाओं का अनावरण किया। तथा मौके पर ही भूमि पूजन कर सडक़ निर्माण की शुरुआत कराई। विधायक ने बताया कि दोनों सडक़ों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के करीब 40 गांवों का संपर्क आपस में जुड़ जाएगा। ग्रामीणों को एक से दूसरे गांव पहुंचने के लिए लम्बी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। ग्रामीणों ने विधायक को शॉल ओढ़ा व माला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जयलाल मीणा, सहायक अभियंता रामराज मीणा, कनिष्ठ अभियंता संदीप वर्मा, पूर्व सरपंच नाहरसिंह जाट, तेजसिंह, वीरेन्द्रसिंह, बनेसिंह सोड़वाल, मनोज तोमर, अमरसिंह जाटव, पुष्पा जाटव आदि मौजूद थे।
रास्ते में कीचड़ अटा होने से अवागमन में परेशानी
हिण्डौनसिटी . बाजना कलां में मुख्य रास्ते में कीचड़ अटा होने से लोगों को अवागमन में परेशानी होती हे। वहीं रास्ते में जल भराव होने से मच्छरों का प्रकोप हो गया है। इससे संक्रामक बीमारी होने की आशंका है।
ग्रामीणों ने बताया कि इसके बारे में कई बार ग्रामपंंचायत प्रशासन को अगवत कराने के बाद भी जल निकासी का प्रबंध नहीं किया गया है। ग्रामीण पिंटू, देशराज व भक्ति जाट ने बताया कि रास्ते से जल निकासी नहीं हुई तो उन्हे मजबूर हो आंदोलन करना पड़ेगा। इस प्रकार बाजनाकला गांव की जाटव बस्ती में मुख्य रास्ते में नाली निर्माण नहीं होने की वजह से कीचड़ और पानी का भराव हो रहा है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत प्रशासन का को कई बार अवगत कराने पर भी इस ओर कोई कदम उठाया गया है।





No comments:
Post a Comment