कोटा. डाक विभाग की ओर से शुरू किए गए पोस्टल पैमेंट बैंक के प्रति लोगों में खासा उत्साह है। लेन-देन के लिए बनाए गए इस बैंक में मात्र 15 दिनों में साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों ने खाते खुलवाए हैं। इनमें भी सर्वाधिक खाते बारां जिले में खुले हैं।
वरिष्ठ डाक अधीक्षक एस.एल. मीणा के अनुसार कोटा जिले में 1903 लोगों ने खाते खुलवाए हैं, वहीं झालावाड़ में सबसे कम 1225 लोगों ने खाते खुलवाए हैं। ऑनलाइन पैंमेंट के प्रति बारां जिले के लोगों में खासा उत्साह है। मीणा के अनुसार 1 सितम्बर से अब तक 2 हजार 500 खाते खोले जा चुके हैं। सरकार ने एक सितम्बर से ही पोस्ट पैमेंट बैंकों की शुरुआत की है। कोटा जिले में नयापुरा स्थित प्रधान डाकघर व धानमंडी स्थित डाकघर में पोस्टल पैंमेंट बैंक खोले गए हैं। इसके अलावा बपावर, मोईकलां व सहरोद में यह सुविधा शुरू की है। बारां में मुख्य डाकघर व कृषि उपज मंडी स्थित डाकघर के अलावा केलवाड़ा, नाहरगढ़ तथा घटी झालावाड़ जिले में झालावाड़ मुख्य डाकघर, छतरपुरा, सुनैल, पीपलिया व सुनेल में शुरू किए गए हैं। इन बैंकों के माध्यम से ट्रांसफर करना, बिजली, पानी का बिल जमा करवाने समेत अन्य सुविधाएं हैं।





No comments:
Post a Comment