Breaking News
recent

अंकज्योतिष 17 सितंबर 2018 : आज बहुत ही खास रहेगा इन जन्मांक के जातकों का दिन, मिलेगा धन

पंडित गुलशन अग्रवाल

अंक 01- आज का समय उच्च शिक्षित युवाओं के लिए चारों ओर से खुशियां लेकर आएगा। दिए गए ऋणों की उगाई के प्रयासों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- भिक्षुक का अपमान करने से बचें।

अंक 02- बचकानी हरकतों के कारण वरिष्ठों के समुचित सहयोग से वंचित रहेंगे। तन व मन दोनों की स्वस्थता नए काम करने के लिए प्रेरित करेगी। वाहनों की गति पर नियंत्रण रखें।
अनुकूलता के लिए- भोलेनाथ का पंचामृत से अभिषेक करें।

अंक 03- खाने-पिने में रूचिगत भोजन की अधिकता उदर रोगों के जन्म का कारण बन सकती है। कामकाज में जोखिम लेने की बजाए थोड़ा रूककर कोई फैसला लें, तो ठीक रहेगा।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में श्रंगार सामग्री चढ़ाएं।

अंक 04- मेहनत के कार्यों में बेवजह बहादुरी दिखाने से चोट लग सकती है। धार्मिक आस्था के डगमगाने की स्थिति बन सकती है। प्रियजन की किसी भी समस्या को हलके से न लें।
अनुकूलता के लिए- पीपल के वृक्ष के समीप घी का दीपक लगाएं।

अंक 05- किसी बड़ी समस्याओं में से पुरी तरह बच निकलने से पुराने पुण्य कर्म याद आएंगे। पारिवारिक व्यवसाय में आपस में पहले से चल रही गलतफहमी ओर बढ़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों को भुनी हुई मक्का खिलाएं।

अंक 06- अचानक आए कामकाज को निपटाने के लिए अपनी अल्प बचत को कुछ समय के लिए भुनाना पड़ सकता है। कानूनी मसले में पक्ष के कमजोर पड़ने के आसार नजर आते है।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल हनुमानजी के दर्शन करें।

अंक 07- लंबे समय से रूके हुए धन की समस्याओं से निजात पाने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक आयोजनों में पटरी न बैठ पाने के कारण कार्यक्रमों से दूर होना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- चंदन का तीलक लगाकर घर से निकलें।

अंक 08- मनोरंजन व भौतिक सुख सुविधाओं में अत्यधिक धन खर्च के योग बनते है। उच्च शिक्षा के प्रतिफल अपने सामने आने लगेंगे। निजी संबंधों में कुछ खटास आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- अपमानजनक शब्दों के उपयोग से बचें।

अंक 09- युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए अतिरिक्त प्रयासों की आवश्कता पढ़ेगी। कार्यस्थल पर उत्साह की कमी से अपने अधिकारों में कमी आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.