Breaking News
recent

इंग्लैंड के इस बल्लेबाज की तूफानी पारी, 18 चौके, 34 छ्क्कों के दम पर 116 गेंदों में बनाए 316 रन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे का आज अंतिम दिन है। चार साल बाद इंग्लैंड के दौरे पर गई भारतीय टीम फिलहाल अंतिम मैच में अपनी हार टालने की मशक्कत कर रही है। इसी बीच इंग्लैंड से क्रिकेट दुनिया की एक बेहतरीन पारी निकली है। ये वो पारी है जिसकों लंबे समय तक याद किया जाएगा। इंग्लैंड में जारी क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मुकाबले में क्रिश्चियन सिल्कस्टोन नाम के क्रिकेटर ने 116 गेंदों पर 316 रनों की तूफानी पारी खेली है। इस पारी में सिल्कस्टोन ने 18 चौके और 34 छक्के लगाए।

टीम स्कोर का 73 प्रतिशत रन अकेले-
भले ही यह एक क्लब क्रिकेट का एक मुकाबला था, लेकिन सिल्कस्टोन ने जैसी तूफानी पारी खेली उसकी उम्मीद लोगों को नहीं थी। सिल्कस्टोन के पारी की खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी टीम स्कोर का 73 फीसदी रन अकेले बनाया। यह मुकाबला इंग्लैंड में जारी हेलीफैक्स क्रिकेट लीग में खेला गया था। ट्रायंगल क्रिकेट क्लब की ओर से खेलने वाले क्रिश्चियन सिल्कस्टोन ने थ्रॉन्टन क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों की बखियां उधड़ेते हुए यह ताबड़तोड़ पारी खेली।

147 रनों के अंतर से मिली जीत-
सिल्कस्टोन की इस तूफानी पारी के दम पर ट्रायंगल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 433 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर का पीछा करने उतरी थ्रॉन्टन क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 286 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही ट्रायंगल क्रिकेट क्लब ने इस मुकाबले को 147 रनों के विराट अंतर से जीत हासिल की।

एक ही ओवर में जड़े छह छक्के-
इस तूफानी पारी के दौरान सिल्कस्टोन ने एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाने का भी कारनामा किया। रॉस पारर नामक गेंदबाज के सामने सिल्कस्टोन ने एक ओवर की सभी छह गेंदों को हवाईमार्ग के जरिए सीमापार पहुंचाया। इस धमाकेदार पारी के बाद क्रिश्चियन सिल्कस्टोन काफी खुश दिखें। मैच के बाद सिल्कस्टोन ने कहा कि यह एक ऐसी पारी थी, जिसे मैं बूढ़ा होने पर अपने पोते-पोतियों को जरुर सुनाऊँगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.