Breaking News
recent

लाठी बरसा नथ छीन ले गए चोर, वृद्ध घायल, 18 माह में 6 वारदात

करेड़ा।

जालमपुरा में शनिवार देर रात चोरों ने वृद्ध दंपती पर हमला कर सोने की नथ छीन ली। हमले में पति को गंभीर चोंटे आई। करेड़ा पुलिस के अनुसार जालमुपरा निवासी माधु सुथार ने रविवार सुबह चोरी की रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के अनुसार शनिवार रात माधु व उसकी पत्नी सुखी देवी बरामदे में सो रहा था। देर रात दो चोर दीवार फ ांदकर घुसे और सुखी के नाक से सोने की नथ खोलने लगे। उसके चिल्लाने पर वह मदद के लिए पहुंचा, तो चोरों ने लाठियों से हमला कर जख्मी कर दिया। चोर नथ छीन कर भाग छूटे। हल्ला मचने पर गांव में जाग हो गई और माधु का उपचार कराया गया।

 

READ: पार्क को घेर कर पुलिस ने तेरह जुआरियों को दबोचा, 13 बाइक, एक लाख 12 हजार 880 रुपए की नकदी जब्त

 

18 माह में 6 वारदात

डेढ़ साल में जालमपुरा के ही भोजाराम गुर्जर, सवाईराम गुर्जर, गोकल गुर्जर, बाूल गुर्जर, ईश्वर गुर्जर, माधु सुथार के यहां लूट व चोरी की वारदात हुई। अब तक एक भी वारदात का खुलासा नहीं हुआ। सुबह प्रभुलाल गुर्जर की अगुवाई में ग्रामीणों ने करेड़ा थाने पहुंच कर बढ़ती घटनाओं पर रोष जताया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि वारदातों का खुलासा जल्द नहीं हुआ, तो आन्दोलन किया जाएगा

 

READ: पूर्व उप प्रधान पर फायरिंग के ल‍िए मध्‍यप्रदेश से खरीदे से हथियार, मुख्य आरोपी खेतड़ी में धरा गया, दो अन्य गिरफ्तार

 

बस व ट्रैक्टर में भिड़त

बीगोद.मैनाली पुलिया के पास बस व ट्रैक्टर आपस में टकरा गए। बस में सवार लोग सिंगोली चारभुजा में पूजा अर्चना करने जा रहे थे । उसी दौरान भांड का खेड़ा के यहां मैनाली पुलिया के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर से बस टकरा गई । जिसमें ट्रैक्टर पलट गया । वही बस के आगे का शीशा टूट गयादशहत से लोग बस से निकल कर बाहर आ गए ट्रैक्टर चालक भी बाल बाल बच गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.