Breaking News
recent

रामदेवरा से दर्शन कर आ रहे यात्रियों की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही चार लोगों की मौत, 1 घायल

राजस्थान में भीषण सड़क हादसे की खबर है। प्रदेश के जोधपुर जिले के बालेसर में ट्रक और कार की भिड़ंत में 4 लोगो की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ये लोग रामदेवरा में दर्शन कर के लौट रहे थे। इस दौरान एक ट्रक ने मृतकों की कार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चार लोगो की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर के बालेसर क्षेत्र के 51 मील के पास रामदेवरा दर्शन कर वापस लौट रहे, गुजरात गांधीनगर गांव भाभरा कलोल निवासी कार सवार पांच जनों को तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया हादसे में चार जनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक घायल को जोधपुर रेफर किया गया।ACCIDENT

जानकारी के अनुसार कार में सवार रामदेवरा दर्शन कर 5 जने जोधपुर की तरफ लौट रहे थे 51 मिल के पास बालेसर की तरफ से आ रहे सेब से भरे ट्रक ने गलत दिशा में आकर कार को चपेट में ले लिया। कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में ट्रक कार को काफी दूरी तक घसीटता ले गया हादसे में चार जनो की मौके पर ही मौत हो गई। वही गंभीर घायल गांधीनगर गुजरात निवासी भरत भाई को जोधपुर रेफर किया गया। सभी मृतकों के शव बालेसर सीएचसी में रखवाए गए। इस दौरान पुलिस की सूचना दी गई पुलिस ने मौके मौके पर घटना स्थल पहुंचे। कार सवार एक व्यक्ति की जेब से भाजपा कार्यकर्ता का आई कार्ड भी मिला है।

READ : राजस्थान में हुआ भयानक हादसा, ट्रक और कार में भयंकर भिड़ंत, 3 लोग घायल

- उदयपुर में यातायात पुलिस ने अचानक बिना सोचे -समझे ऐसा फरमान क‍िया जारी.. ज‍िससे पर्यटकाेें को झेलनी पड़ रही ये परेशानी..

- आबादी क्षेत्र में बाघ ने किया शिकार, गांव के आस-पास रहता है आए दिन बाघ का मूवमेन्ट



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.