मुख्यमंत्री ने वादा नहीं निभाया तो गौरव यात्रा का किया जायेगा विरोध
फतेहपुर 20 सितम्बर 2018 उपखंड गांवों के तकरीबन 20 से भी ज्यादा गांव के लोगों ने वन भूमि का रूपान्तरण को लेकर गुरुवार को उपखंड कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए ग्रामीणों की मांग है कि जब तक वन भूमि का रूपांतरण नई फाइल ऑनलाइन नही होगी तब तक धरना जारी रहेगा आज ग्रामवासियो ने संघर्ष समिति को आस्वत किया कल सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरष आएंगे ।
इस भूमि को रूपान्तरण में भी केवल प्रशासन की हठ धर्मिता की वजह से सारी परेसानी है संघर्ष समिति के सचिव और सरपंच दिनवा लाडखानी ने समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश बुरडक ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने वादा खिलाफी कर रही हैं क्यों कि मुख्यमंत्री ने कुछ महीनों पहले फतेहपुर मे हुई जन सुनवाई में 10 दिन में भूमि रूपान्तरण का वादा किया था परंतु अब तक वो वादा पुरा नही हुआ साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री वापस उसी फतेहपुर में गौरव यात्रा लेकर आ रही है उस गौरव यात्रा हर तरीके से विरोध करेंगे। समर्थन देने के लिए विधायक नंदकिशोर महरिया ने धरना स्थल पर आकर समर्थन दिया और जिला कलेक्टर से बात की है।
धरना सभा में बीबीपुर सरपंच हरलाल झुर्रिया,तखलसर सरपंच प्रतिनिधि घिसा राम,सरपंच भगवान सिंह,कैप्टेन हनुमान लाम्बा,जीताराम बिंजरा, सादुले खा होवलदार, सुभाष सहित जनप्रतिनिधि व सैकड़ो पुरुष महिलाओं ने भाग लिया।





No comments:
Post a Comment