Breaking News
recent

सोशल साइट पर दोस्ती के जाल में फंसाकर विदेशी महिला ने लगाई 21 लाख की चपत

बाबरा/पाली। सोशल साइट पर लुभावने मैसेज भेजकर एक युवक को दोस्ती के जाल में फंसा कर विदेशी युवती ने 21 लाख 48 हजार रुपए ठग लिए। बाद में बात करना बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पीडि़त ने विदेशी युवती के खिलाफ रास थाने में मामला दर्ज कराया।
रास थानाप्रभारी राजेशकुमार मीणा ने बताया कि उदयपुर हाल रास थाना क्षेत्र के राबडिय़ावास स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में मैनेजर के पद पर कार्यरत अम्बुजा टाउन निवासी जगदीश प्रसाद पुरबीया (48) पुत्र रोशनलाल कलाल ने रिपोर्ट दी कि उसके वॉट्सअप पर विदेश में रहने वाली लिजी थॉमस नाम की एक महिला से 29 जुलाई 2018 को मैसेज भेजकर दोस्ती की। उसने अपना नाम लिजी थॉमस बताया। कुछ दिनों तक दोनों में बातचीत हुई। एक दिन उसने विदेश से उसके लिए गिफ्ट भेजने की बात कहते हुए 35 हजार पौंड मांगे। इस पर वह विश्वास में आ गया। चार-पांच बार में उसके बताए गए अलग-अलग एकाउंट में 21 लाख 48 हजार रुपए जमा करवा दिए। लेकिन, बाद में उसने किसी तरह का गिफ्ट नहीं भेजा तथा उसे धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की है।

पढ़े लिखे भी हो रहे ठगी का शिकार
थानाप्रभारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए कई विदेशी महिलाएं लोगों को अपने जाल में फंसाकर अपना शिकार बनाती है। सीएलजी बैठक में भी कई बार इसको लेकर लोगों को जागरूक किया। लेकिन, उसके बाद भी लोग इनके झांसे में आ जाते हैं। पढ़े-लिखे लोगों का भी इस तरह ठगी का शिकार होना चिंताजनक है।

अपहरण का आरोपी छह साल बाद गिर तार
पाली। रोहट पुलिस ने करीब छह साल पुराने अपहरण के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को जालोर जिले से गिर तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार 12 अगस्त 2012 को नि बली पटेलान निवासी श्रवण पुत्र बाबूलाल विश्नोई का अपहरण किया था। मामले में आरोपी जोगाउ (जालोर) निवासी मोहनलाल पुत्र छोगाराम विश्रोई फरार चल रहा था। उसे मुखबिर की सूचना पर गिर तार किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.