पंडित गुलशन अग्रवाल
अंक 01- नौकरीपैशा व्यक्ति अपने संबंधित से पुछे बगैर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। कर्मचारियों के र्दुव्यवहार के कारण संस्थान के सतत लाभांश में कमी आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- जरूरतमंद की यथासंभव सहायता करें।
अंक 02- नौकरी में परिवर्तन की संभावनाओं को देखते हुए होने वाले बदलाव को सहर्ष स्वीकार कर लेना चाहिए। नए लोगों से मिलते रहने की आदत व्यापार में सहायक सिद्ध होगी।
अनुकूलता के लिए- परिवार में अपनी राय देने से बचें।
अंक 03- मंदी के इस दौर का व्यापक प्रभाव पड़ने के कारण धर्म के प्रति अपनी आस्था में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। अपने व्यवहारिक ज्ञान के समुचित उपयोग के मौके मिलने लगेंगे।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल आंकड़े के गणेशजी के दर्शन करें।
अंक 04- घरेलु जरूरतों को पुरा करने के चक्कर में नित्य पूजन कर्म को भी समय पर पूर्ण नहीं कर पाएंगे। विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण विषयों में स्वयं फैसले लेने से बचना चाहिए।
अनुकूलता के लिए- नारंगी का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।
अंक 05- कार्यस्थल पर नए विचारों के साथ किए काम धनलाभ की स्थिति निर्मित करेंगे। मित्रों में समय जाया करने से बचें। काम की विफलता धर्म के रास्ते में भटकाव ला सकती है।
अनुकूलता के लिए- पुराने जुते चप्पल का त्याग करें।
अंक 06- वर्तमान में माता-पिता की सेवा का पुण्य प्रताप इस मंदी के दौर में कारोबार में देखने को मिलेगा। सहयोगियों के मध्य चल रही अनबन का असर दैनिक पूजन कर्म पर पड़ेगा।
अनुकूलता के लिए- धार्मिक वस्तुओं का अपमान करने से बचें।
अंक 07- स्थापित हो चुके व्यवसाय में एक निश्चित दायरे से बाहर निकलकर काम करने की जरूरत महसुस होगी। सुरूचि पूर्ण खान-पान सेहत पर विपरित असर डाल सकता है।
अनुकूलता के लिए- अपशब्दों का उपयोग करने से बचें।
अंक 08- दांपत्य में सहनशीलता के महत्व को समझना होगा। जीवनसाथी की स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों में पहले से ओर अधिक सुधार होगा। पैसों के महत्व को समझने की जरूरत है।
अनुकूलता के लिए - हनुमान चालिसा का विधिवत पाठ करें।
अंक 09- व्यवसाय में अतिरिक्त गठजोड़ बनाने के बहुत दिनों के प्रयास अब जाकर सफल होते दिखाई देंगे। भाग्य की प्रबलता कार्यों को समय से पहले करने की ओर अग्रसर करेगी।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल उगते सूर्य को अघ्र्य दें।





No comments:
Post a Comment