Breaking News
recent

अंकज्योतिष 23 सितंबर 2018: आज अंक 09 वाले जातक वाहन चलाते समय सावधान रहें, दुर्घटना हो सकती है

पंडित गुलशन अग्रवाल

अंक 01- कला से संबंधित कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। कानुन संबंधित विवादों में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते है। व्यापार के लिहाज से दिन सुखद रहेगा।
अनुकूलता के लिए- देवी दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें।

अंक 02- मौसम के अनुरूप सवास्थ्य में गढ़बढ़ हो सकती है। व्यवसाय में लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। धर्म के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। व्यर्थ का अभिमान दिक्कत दे सकता है।
अनुकूलता के लिए- निशक्तजन को सामथ्र्य अनुसार मनपसंद वस्तु दें।

अंक 03- नौकरीपेशा व्यक्ति अपने से वरिष्ठ अधिकारी से किसी भी तरह के विवाद से बचें। कही की यात्रा अचानक निरस्त हो सकती है। आपके आचरण से जनपक्ष विरोधी हो सकता है।
अनुकूलता के लिए- शक्कर का सेवन कर दिन की शुरूआत करें।

अंक 04- विचारों में उथल-पुथल रहेगी व किए गए प्रयत्नों का मन के अनुसार फल नहीं मिलेगा। पूजा पाठ के बजाए भौतिक सुख की और ध्यान रहेगा। गुमी हुई वस्तु मिल सकती है।
अनुकूलता के लिए - मंदिर में मौसमी फल का दान करें।

अंक 05- निर्बाद गति से चल रहे कार्यों में रूकावट आ सकती है। जप साधना का पूर्ण फल प्राप्त होगा। प्रतियोगी परिक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाई से भरपूर आत्मविश्वास पैदा होगा।
अनुकूलता के लिए- नमो वासुदेवाय नमः मंत्र का जप अवश्य करें।

अंक 06- जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति अनदेखी से नुकसान हो सकता है। स्वअर्जित धन को बचत योजना में लगाने से आगे लाभ की स्थिति बनती है। धार्मिक कार्यों में मन नहीं लगेगा।
अनुकूलता के लिए- गणेशजी को मोदक का भोग लगाएं।

अंक 07- परिवार में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है। अध्ययनरत छात्रों के लिए दिन अनुकुल रहेगा। धार्मिक क्षेत्र में किए गए दान-पूण्य का विशेष फल देखने को मिलेगा।
अनुकूलता के लिए- किसी एक कन्या को पीले पुष्प दें।

अंक 08- पुराने कानुनी विवादों में और दिक्कतें आ सकती है। स्वनिर्णयों को दूसरों पर थोपने से बड़ा नुकसान हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में एक निश्चित दूरी बनाकर रखें।
अनुकूलता के लिए- अन्न का अपमान करने से बचें।

अंक 09- साझेदारों पर अति विश्वास से नुकसान हो सकता है। संतान पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में लाभ के योग बनते हैै। वाहन चलाने में नियमों का पालन करें।
अनुकूलता के लिए- गाय को मीठी रोटी खिलाकर दिन की शुरूआत करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.