Breaking News
recent

अंकज्योतिष 24 सितंबर 2018: अंक 01 वाले जातकों के युवाओं के लिए आज बेहद महत्वपूर्ण समय हैं

पंडित गुलशन अग्रवाल

अंक 01- सत्संग के प्रभाव से आए नए विचारों को अपने जीवन में अमल में लाने की कोशिशें सफल रहेगी। युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण समय हैं व धन घुमने फिरने में खर्च होगा।
अनुकूलता के लिए- जरूरतमंद को वस्त्र दान में दें।

अंक 02- नौकरी में पदेन्नती के योग बनेंगे। बच्चों के कारण चल रही व्यस्तता में कमी आएगी। अपनों के मध्य द्वेषतापूर्ण व्यवहार से गहरा आघात लगने की संभावनाएं बनती है।
अनुकूलता के लिए- मछली को आटे की गोली बनाकर खिलाएं।

अंक 03- परिवार के मांगलिक कार्यों में अपने हाथ खुले होने से अत्यधिक धन खर्च के योग बनते है। व्यवस्थित कार्य करने के चक्कर में अपनों की नाराजगी झेलना पड़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में सुखे मेवे चढ़ाएं।

अंक 04- नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने वरिष्ठजनों के कोप का शिकार होने से बचने की पुरजोर कोशिश करना चाहिए। कुसंगति के कारण अत्यधिक धन हानि के योग बनते है।
अनुकूलता के लिए- नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जप करें।

अंक 05- अल्प समय के लिए शेयर बाजार में किया गया निवेश आशानुरूप सफलता दिलवा सकता है। वाणी संयम रखने से रिश्तेदारी की गरिमा कायम रखने में मदद मिलेगी।
अनुकूलता के लिए- श्यामा गाय का विधिवत पूजन करें।

अंक 06- विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ ही अपनी प्रतिभा को उभारने की ओर विशेष ध्यान देना होगा। क्रोध में आकर निर्णयों को दूसरे पर थोपने से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- बिल्वपत्र के वृक्ष की 5 परिक्रमा लगाएं।

अंक 07- ग्रीष्म ऋतुकाल में भी शीत प्रकृति के व्यक्तियों को ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचना चाहिए। नौकरों के परस्पर सहयोग से ही नई योजनाओं में कामकाज की दिशा तय होगी।
अनुकूलता के लिए- श्रीगणेशजी को आंकडे़ के पुष्प की माला अर्पित करें।

अंक 08- संस्थान में किसी कठिन समस्याओं को अपने बुद्धिबल से हल करने के कारण घोर विरोधी भी आपकी कार्यकुशलता के कायल होंगे। बच्चों पर ध्यान देना जरूरी होगा।
अनुकूलता के लिए- शिक्षण सामग्री का यथासंभव दान करें।

अंक 09- नौकरों के अनुचित व्यवहार का खामियाजा प्रतिष्ठान में हानि के रूप में उठाना पड़ सकता है। आमदनी का बड़ा हिस्सा शेयर मार्केट में लगाने के बावजुद स्थिरता बनी रहेगी।
अनुकूलता के लिए- अत्यधिक आवेश में आने से बचें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.