Breaking News
recent

अंकज्योतिष 25 सितंबर 2018: जन्मांक 07 वाले जातकों के स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति बनेगी

पंडित गुलशन अग्रवाल

अंक 01- पारिवारिक आयोजनों में हिस्सा ना ले पाने के कारण रिश्तेदारी में अनबन के योग बनते हैं। तेजी मंदी के व्यापार में पुरे समय आर्थिक मंदी से उभरने के अवसर प्राप्त होंगे।
अनुकूलता के लिए- पीपल के वृक्ष के समीप घी का दीपक लगाएं।

अंक 02- महत्वपूर्ण विषयों में निर्णयात्मक स्थिति को टालने का प्रयत्न करें। दोस्तों के साथ कार्य करने से बचें। परिवार में हुई छोटी सी अनबन में समझोते के प्रयास नाकाम रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- देवालय में निस्वार्थ पूजन करें।

अंक 03- बच्चों के व्यवस्थित सहयोग से व्यवसाय में अल्प समय में ही नई ऊचाइयों को प्राप्त कर लेंगे। वरिष्ठों के द्वारा की गई गलतियों के परिणाम स्वयं को भुगतने पड़ सकते है।
अनुकूलता के लिए- भोजन सामग्री को बर्बाद करने से बचें।

अंक 04- पिछले कुछ दिनों से व्यापार के तौर तरिकों में लाए बदलाव का असर बढ़ती हुई कमाई के रूप में दिखेगा। किसी से अनबन होने की स्थिति को खत्म करने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- कुमकुम का तीलक लगाकर घर से निकलें।

अंक 05- कोर्टकचहरी के कार्यों में उदासीन रवैया अपने पक्ष को विपरित दिशा में ले जा सकता है। संस्थान के खर्चों में लगाम न लगा पाने के कारण आर्थिक बजट गढ़बढ़ा सकता है।
अनुकूलता के लिए- आश्रयदाता की यथासंभव मदद करें।

अंक 06- वरिष्ठों का उपर्युक्त सहयोग मिलने के कारण नए काम से प्राप्त लाभांश में बढ़ोतरी दिखाई देगी। यांत्रिक कामकाज में बहुत दिनों से रूके हुए कार्य शुरू हो जाएंगे।
अनुकूलता के लिए- मीठे का सेवन जरूर करें।

अंक 07- समयाभाव, समाज में बनी प्रतिष्ठा में भी कमी ला सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-छोटी बातों में सुधार रहेगा। धर्म के बने हुए रिश्तों का महत्व अब जाकर सार्थक होगा।
अनुकूलता के लिए- देवी के किसी भी बीज मंत्र का जप करें।

अंक 08- अपने आसपास के व्यापक विरोध को देखते हुए किसी से भी उंचे बोलने का प्रयत्न न करें। द्रव्य हानि की स्थिति में भी कुविचारों के द्वंद को शांत रखने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- स्वच्छ जल के अपव्यय से बचकर रहें।

अंक 09- व्यवसाय में आए आकस्मिक ऋण का संकट अपने बुद्धि विवेक के प्रयोग से दूर हो सकेगा। परिवार में अचानक आए आर्थिक सुधार का असर दैनिक पूजन कर्म पर भी पड़ेगा।
अनुकूलता के लिए- आश्रित व्यक्ति का अपमान करने से बचें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.