Breaking News
recent

यहां 250 कर्मचारियों ने नहीं खोला पैन, वजह जानकार आप रह जाएंगे हैरान

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने फाइलों पर पेन नहीं चलाया। सातवां वेतनमान नहीं मिलने के विरोध में कर्मचारियों ने पेन डाउन हड़ताल रखी। यह हड़ताल 14 सितम्बर तक जारी रहेगी। इसके चलते नियमित कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

मंत्रालयिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने बताया कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कार्मिकों का सातवें वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। बुधवारको सभी शैक्षिक और प्रशासनिक विभागों में कर्मचारियों ने पेन डाउन हड़ताल रखी। यह हड़ताल शुक्रवार तक जारी रहेगी। सरकार ने सातवें वेतनमान को लेकर फैसला नहीं किया तो अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ होगी।

कामकाज हुआ प्रभावित
कर्मचारियों की पेन डाउन हड़ताल से विभागों में पत्रावलियां अटकी रही। विभिन्न विभागों में अधिकारियों ने ही पत्रावलियों पर टिप्पणी और हस्ताक्षर किए। कर्मचारियों ने पत्रावलियों पर पेन नहीं चलाकर अपना विरोध जताया। इस दौरान मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष दुर्गेश भारद्वाज, प्रवक्ता गोपाराम, महासचिव डॉ. आर. के. जैन, संयुक्त सचिव सुरेंद्र कुमावत, सहायक कर्मचारी संघ अध्यक्ष गुट्टाराम सेन और अन्य शामिल रहे।

अक्टूबर में हो सकता है दीक्षान्त समारोह

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय का नवां दीक्षान्त समारेाह अक्टूबर में हो सकता है। इसके लिए राजभवन को पत्र भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही तिथि की घोषणा होगी।

विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष 1 अगस्त को दीक्षान्त समारोह कराता है। इस बार बीती 21 जुलाई को तत्कालीन कुलपति प्रो. विजय श्रीमाली का निधन होने से राज्यपाल कल्याण सिंह ने दीक्षान्त समारोह स्थगित कर दिया था। जबकि विश्वविद्यालय की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। अब कार्यवाहक कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी ने अक्टूबर में दीक्षान्त समारोह कराने का फैसला किया है।

फिर छपेंगे निमंत्रण पत्र

विश्वविद्यालय को नए सिरे से निमंत्रण पत्र छपवाने होंगे। पूर्व में प्रशासन ने 800 निमंत्रण पत्र छपवाए थे। लेकिन समारोह स्थगित होने से इनका इस्तेमाल नहीं हो सकता है। समारोह कुलाधिपति एवं राज्यपाल कल्याण सिंह, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे। राजभवन से समारोह की मंजूरी मिलते ही विश्वविद्यालय कार्ड छपवाएगा।

दिखेगी भारतीय परम्परा की झलक

दीक्षान्त समारोह में भारतीय परम्परा की झलक नजर आएगी। छात्रों को परम्परानुसार सफेद कुर्ता-पायजामा और छात्राओं को लाल किनारे वाली सफेद साड़ी पहननी जरूरी होगी। समारोह के लिए विश्वविद्यालय के एकेडेमिक पार्क में विशेष पांडाल बनाया जाएगा। बरसात को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

अब तक हुए दीक्षान्त समारोह

1997-98-पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

1998-99-नानाजी देशमुख

2001-02-जस्टिस लक्ष्मणनन

2004-पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील (तब राज्यपाल) एवं मुरली मनोहर जोशी

2009-पूर्व विदेश मंत्री कर्ण सिंह एवं राज्ययाल एस. के. सिंह

2015-राज्यपाल कल्याण सिंह

2016-राज्यपाल कल्याण सिंह

2017-राज्यपाल कल्याण सिंह और कैलाश सत्यार्थी (नोबल पुरस्कार विजेता)

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.