पंडित गुलशन अग्रवाल
अंक 01- सांसारिक जीवन में अपनी सोच को व्यवहारिक न बना पाने के कारण व्यर्थ तनाव बढ़ेगा। कार्यालय में महत्वपूर्ण वस्तुओं के घुमने के कारण पुरे समय परेशानी में रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- बहते जल में थोड़ा सा पंचामृत प्रवाहित करें।
अंक 02- अपनी अंर्तआत्मा से संतोशप्रद जवाब मिलने के पश्चात दांपत्य में अनावश्यक शक करने से बचकर रहें। भाग्य की प्रबलता धरा के कामकाज में आशानुरूप सफलता दिलाएगी।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण भगवान को चमेली के पुष्प की माला चढ़ाएं।
अंक 03- नौकरी में परिवर्तन की स्थिति को देखते हुए तुरंत निर्णय लेने की स्थिति को टालने का प्रयत्न करें। विद्यार्थियों को मेहनत के फल अत्यधिक कठिनाई से प्राप्त होंगे।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग के अनाज का दान करें।
अंक 04- बहुप्रतिक्षित धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा में धन खर्च के योग बनते हैं। युवावर्ग को नौकरी में मिल रहे परिवर्तनों का लाभ उठाना स्वहित में रहेगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल श्रीगणेशजी के दर्शन करें।
अंक 05- घर से निकलते वक्त सोचे हुए कार्यजीवन की भागदौड़ के कारण मुश्किल से पुरे हो पाएंगे। धोखाधड़ी से बचने के लिए कामकाज को व्यवहारिक रूप देने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में निंबू की माला चढ़ाएं।
अंक 06- कार्यस्थल पर लापरवाही के चलते होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए जेब ढीली करना पड़ सकती है। हमेशा मस्तिष्क से निर्णय लेने की सोच को बदलना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- किसी भी सेवालय में सेवा करें।
अंक 07- सामाजिक कार्य में समय जाया होगा। अपने द्वारा किए गए परोपकार के कार्यों से पूर्ण संतुष्टि मिलेगी। प्रतियोगी परिक्षाओं के प्रतिभागियों को अपने कर्म से पूर्ण संतुष्टि मिलेगी।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों के दानापानी की व्यवस्था करें।
अंक 08- अपने द्वारा शिक्षित परिचितों का रूखा व्यवहार मन को मानसिक वेदना पहुंचाएगा। अतिरिक्त धनार्जन की स्थिति में आपस में समन्वय को बिगाड़ने की कोशिश न करें।
अनुकूलता के लिए- गायत्री मंत्र का विधिवत जप करें।
अंक 09- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। वाहनों से संबंधित रूके हुए कामकाज गति पकड़ने लगेंगे। अतिरिक्त लाभांश लेने में लापरवाही बरतने से मुसीबतें गले पड़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- मौसमी फल का सेवन कर घर से निकलें।





No comments:
Post a Comment