Breaking News
recent

अंकज्योतिष 28 सितंबर 2018: जन्मांक 03 वाले जातक आज आवेश में आकर किसी से बात ना करें, नुकसान हो सकता है

पंडित गुलशन अग्रवाल

अंक 01- भौतिकवाद के कारण बच्चों के व्यवहार में आए परिवर्तन भविष्य के प्रति अपनी चिंताओं में ओर अधिक ईजाफा करेंगे। जनपक्ष में किए गए वादों को निभाने में कठिनाई आएगी।
अनुकूलता के लिए- किसी पर भी क्रोधित होने से बचें।

अंक 02- तेजी मंदी के व्यवसाय में बुंद-बुंद से घड़ा भरने वाली कहावत को अपनाते हुए ही कामकाज करना होगा। अत्यधिक भोगविलास से उबकर मन में वैराग्य का भाव उत्पन्न होगा।
अनुकूलता के लिए- तुलसाजी के समीप घी का दीपक लगाएं।

अंक 03- कार्यक्षेत्र में भावावेश से परे हटकर स्वविवेक से काम करने की ओर ध्यान देना होगा। कुंठित व्यवहार से रिश्तों की मर्यादाएं टुटने के कारण मन में बहुत ज्यादा अशांति रहेगी।
अनुकूलता के लिए- स्वयं के पुराने वस्त्रों का त्याग करें।

अंक 04- बच्चों की अति महत्वकांक्षाएं अपनी हैसियत से कहीं अधिक होने के कारण पुरा करने में असमर्थ रहेंगे। भूमि-भवन से संबंधित कार्यों के लिए पुरा समय बहुत अच्छा रहेगा।
अनुकूलता के लिए- दिन में किसी भी समय कुछ देर ऊँ का उच्चारण करें।

अंक 05- प्रतियोगी परिक्षाओं में वरीष्ठों में पूर्ण सहयोग को बनाकर रखना होगा। पूर्ण प्रतिभा का समुचित उपयोग नहीं हो पाएगा। पत्नी के साथ पुरे समय अच्छा तालमेल बना रहेगा।
अनुकूलता के लिए- नारंगी रंग के उपयोग से बचकर रहें।

अंक 06- चोट लगने की आशंका को देखते हुए मेहनत के कार्यों को पूर्णतः सावधानी रखते हुए करें। कार्यस्थल पर पुराने साथियों से अनबन की स्थिति से बचने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में लाल पुष्प की माला चढ़ाएं।

अंक 07- किसी नए काम में सतत लगने के बावजुद आशातित सफलता न मिलने से आत्मविश्वास डगमगा सकता है। अपने भागीरथ प्रयासों से खर्चों पर रोक लगाने में कामयाब रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों को दाना चुगाएं।

अंक 08- तेजी मंदी के कार्य में आंशिक लाभ मिलेगा। लाभांश में दिन प्रतिदिन कमी के चलते कई महत्वपूर्ण मदों में कटौती करना पड़ सकती है। परिवार में आई वैमनस्यता दुर होगी।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण भगवान को तुलसाजी अर्पित करें।

अंक 09- कोर्ट-कचहरी के मामलों को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ाना भविष्य में अपने हित में रहेगा। सहकर्मियों के मध्य हंसी-ठिठोली व्यक्तिगत तनाव को कुछ हद तक कम करेगी।
अनुकूलता के लिए- परिश्रम की आय का तय भाग दान में दें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.