Breaking News
recent

अंकज्योतिष 29 सितंबर 2018: जन्मांक 08 वाले जातकों के लिए उत्तम है आज का दिन

पंडित गुलशन अग्रवाल

अंक 01- गुप्त शत्रुओं का तीखा विरोध सहना पड़ सकता है अतः अपने मूलभूत कार्यों में लय को बनाए रखें। क्रोध में आकर घनिष्ठ संबंधों के टूटने जैसी घटनाओं से बचना होगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल शिवपार्वतीजी के दर्शन करें।

अंक 02- कामकाज में व्यस्तता के चलते खाने-पिने में ध्यान न दे पाने के कारण उदर संबंधी विकार हो सकते हैं। दोस्तों के मध्य कामकाज का महत्वपूर्ण समय बिताने से बचकर रहें।
अनुकूलता के लिए- गाय के दुध से बने व्यंजन दान में दें।

अंक 03- नौकरीपैशा व्यक्तियों को अपने उच्चाधिकारियों के कोप के शिकार से बचकर रहना पड़ेगा। करबद्ध काम मिलने से मजदूर वर्ग की पहले से चल रही मुसीबतें कम होने लगेंगी।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं।

अंक 04- अतिरिक्त कार्यों में की गई साझेदारी में मेहनत के परिणाम सप्ताह से मिलने लगेंगे। सत्संग के दर्शन को पूर्णतः अमल में न ला पाने के कारण पुरे समय तनाव बना रहेगा।
अनुकूलता के लिए- घर में पवित्र जल का छिड़काव करें।

अंक 05- जनहित के कार्यों में मिली सफलता व तारीफ से ओर अधिक जोश के साथ काम करने के लिए प्रेरित होंगे। संस्थान का लाभ अपनी अकर्मण्यता से हानि में बदल सकता है।
अनुकूलता के लिए- हनुमान चालिसा का विधिवत पाठ करें।

अंक 06- तकरीबन मामलों से निश्चित हो घर-गृहस्थी को दे पाएंगे। शिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य दोस्तों के चक्कर में अधुरे रह जाएंगे। बैठे बिठाए समस्याएं खड़ी होगी।
अनुकूलता के लिए- अनावश्यक हास्यविनोद से बचें।

अंक 07- मनइच्छित निर्णय लेने से ऋण का संकट कम होने लगेगा। नौकरी में पदोन्नति के मौके को सोच समझकर अमल में लाने का प्रयास करें। दोस्तों के मध्य गोपनियता रखें।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।

अंक 08- साझेदारी के कारोबार में अहं की भावना का त्याग करते हुए पुरे विश्वास के साथ काम को आगे ले जाने का प्रयत्न करें। शारीरिक व्याधि दुर होने से चिंता में कमी आएगी।
अनुकूलता के लिए- सांयःकाल में श्वेत अन्न ग्रहण करने से बचें।

अंक 09- अतिरिक्त काम में पत्नी के सहयोग से महत्वपूर्ण व जटील कार्य आसानी से कर पाएंगे। ऋण का भुगतान समय पर न कर पाने के कारण अपमानित होना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- 5 प्रकार के अन्न का यथाशक्ति दान करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.