दौसा. जिले के सभी सरकारी कॉलेजों में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया, लेकिन विद्यार्थियों ने मतदान में रुचि कम दिखाई। सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक मतदान हुआ। सभी 9 सरकारी कॉलेजों के कुल 17 हजार 273 मतदाताओं में से मात्र 6 हजार 92 मतदाताओं (35.27 प्रतिशत) ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में सबसे कम मतदान जिला मुख्यालय पर संत सुन्दरदास राजकीय महिला पीजी कॉलेज में 22.66 प्रतिशत हुआ तो सर्वाधिक दौसा के संस्कृत कॉलेज में 78.61 प्रतिशत मतदान हुआ।
छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए कॉलेज, पुलिस व जिला प्रशासन ने कड़े प्रबंध किए। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, एसएसपी सुरेन्द्रसिंह चौधरी, उपखण्ड अधिकारी डॉ. गोवर्धन लाल शर्मा, सीओ राजेन्द्र त्यागी आदि अधिकारी बार-बार में कॉलेजों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहे। आरएसी व आसपास के पुलिस थानों का जाप्ता तैनात रहा। मतदाताओं को जांच के बाद ही अन्दर जाने दिया गया। छात्रों को मोबाइल भी अन्दर नहीं ले जाने दिया।
यहां इतना हुआ मतदान
1. राजकीय कला महाविद्यालय दौसा
मतदाता मतदान प्रतिशत
6971 2090 29.98
2. पं. नवलकिशोर शर्मा पीजी कॉलेज दौसा
मतदाता मतदान प्रतिशत
1853 726 39.17
3. संत सुंदरदास महिला महाविद्यालय दौसा
मतदाता मतदान प्रतिशत
2246 509 22.66
4. संस्कृत कॉलेज दौसा
मतदाता मतदान प्रतिशत
230 181 78.61
5. राजेश पायलट पीजी कॉलेज लालसोट
मतदाता मतदान प्रतिशत
1809 684 37.81
6. कन्या महाविद्यालय लालसोट
मतदाता मतदान प्रतिशत
550 268 48
7. राजेश पायलट महाविद्यालय बांदीकुई
मतदाता मतदान प्रतिशत
2772 1108 39.97
8. डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय महुवा
मतदाता मतदान प्रतिशत
444 242 54.50
9. राजकीय महाविद्यालय सिकराय
मतदाता मतदान प्रतिशत
398 284 71.53
दौसा में इनका भाग्य पेटियों में बंद
जिला मुख्यालय स्थित राजकीय कला महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर अजयकुमार मीना, अमितसिंह गुर्जर, किरण बैरवा, दिलीपकुमार मीना, प्रियंका गुर्जर, मनीष गुर्जर, मोतीलाल मीना, विकासकुमार मीना, संदीप अंदाना व हितेश्वर कुमार का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर अजीतसिंह बांसरोटा, दिलीप कुमार, विजेन्द्रकुमार मीना व हनुमान सिंह गुर्जर के बीच मुकाबला रहा। महासचिव पद पर उम्मेद कुमार मीना, रमेश बैरवा, राजाराम मीना, विष्णु सैनी व हेमंत मीना वहीं संयुक्त सचिव पद पर कमलेश मीना, करण कुमार शर्मा, नन्दलाल मीना व हरिनारायण मीना के मुकाबला रहा।
पण्डित नवल किशोर शर्मा पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर आदित्य शर्मा, आशीष गुप्ता, ऊषा मीना, दिनेश कुमार बैरवा, पिंटू बैरवा व रोहित शर्मा ने वोट मांगे। उपाध्यक्ष पद पर विष्णु शर्मा, सचिन पंजाबी व हेमराज गुर्जर के बीच रोचक मुकाबला रहा। महासचिव पद पर अंशुल बडसरा, महेश कुमार शर्मा व रवि कुमार बैरवा वहीं संयुक्त सचिव पद पर दीपक मानुताल, पिंकी कुमारी महावर व रिंकु प्रजापत चुनाव मैदान में हैं।
राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय अध्यक्ष पद पर कानाराम प्रजापत, रामभरौसी सैनी व रेनू कुमारी मीना के बीच रोचक मुकाबला रहा। उपाध्यक्ष पद पर अमरपाल मीना व प्रवीण कुमार निम्बावत, वहीं संयुक्त सचिव उम्मेद मीना व रामू कोली के बीच मुकाबला रहा। इसी प्रकार संत सुन्दरदास महिला महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर कमलेश बैरवा, टीना कुमारी मीना व दीपिका गौतम के बीच त्रिकोणात्मक मुकाबला रहा। उपाध्यक्ष पद पर मनिषा मीना, विधिशा गुप्ता व विमलेश मीना तथा महासचिव पद अन्नपूर्णा मीना व आचु कुमारी सैन का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया।
चौपहिया वाहन चालकों को रही परेशानी
गांधी तिराहे से सोमनाथ सर्किल तक पुलिस प्रशासन ने सभी गलियों पर बेरिकेडिंग करवा कर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। इस मार्ग पर चौपहिया वाहनों को रोकने के लिए गांधी तिराहा एवं सोमनाथ सर्किल पर बेरिकेडिंग लगवा दी और भारी तादात में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। इस मार्ग पर चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं कर पा रहे थे। इन वाहनों को बायपास से गुजरना पड़ा।
मुस्तैद रहा जाप्ता
पीजी कॉलेज पर कोतवाली थाना प्रभारी नरेश कुमार मीना के नेतृत्व में जाप्ता तैनात रहा। यहां सदर थाना प्रभारी रामसिंह भी मय जाप्ता मुस्तैद रहे। महिला कॉलेज पर महिला थाना प्रभारी मांगीलाल मीना, सैंथल थाना प्रभारी, कोतवाली के सब इन्सपेक्टर कमलेश मीना आदि तैनात रहे।
छात्राओं ने कम दिखाई रुचि
राजकीय कला महाविद्यालय में 6 हजार 971 मतदाताओं में 2 हजार 90 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें से 1510 छात्र है और 590 छात्राएं शामिल हैं। पण्डित नवल किशोर शर्मा पीजी कॉलेज में 1853 में से 726 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें से 565 छात्र व 161 छात्राएं हैं। महिला महाविद्यालय में 2246 में से 509 छात्राएं ही वोट डालने आई। संस्कृत कॉलेज में 230 मतदाताओं में से 181 छात्रों ने वोट डाला।






No comments:
Post a Comment