Breaking News
recent

फिर मिला तस्करों के पास देसी कट्टा, 365 किलो डोडा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

बाड़मेर/सिणधरी.
पंजाब से गुजरात को जोडऩे वाले मेगा हाइवे पर दिनों-दिन तस्करी का कारोबार बढ़ रहा है। यहां सिणधरी थाना पुलिस ने धनवा के पास डोडा-पोस्त से भरी पिकअप जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से बिना नंबर की कार सहित देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

 

सिणधरी पुलिस की कार्रवाई, ३६५ किलो डोडा बरामद
पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि सिणधरी पुलिस ने धनवा गांव के पास आरोपी जगदीश पुत्र लाधूराम निवासी भेडा नाडी पमाणा जालोर व मनोहर सिंह उर्फ मनीष पुत्र गोबरसिंह निवासी नीमच मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर कब्जे से १५ कट्टों में ३६५ किलो डोडा-पोस्त बरामद किया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो वाहन, एक देसी कट्टा, मेगजीन में २ जिंदा कारतूस बरामद कर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया। तीन अन्य आरोपी पुलिस को देख अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि जेठाराम पुत्र भानाराम निवासी खामराई, हापूराम पुत्र गुलामराम निवासी खरड़ व कार चालक हरीराम भाग गए। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी गोपाल विश्रोई, सायला थानाधिकारी सवाईसिह सहित साइबर स्पेशल टीम शामिल रही।

 

भागने का प्रयास, पीछा कर पकड़ा
पुलिस के अनुसार तस्कर डोडा पोस्त भरी पिकअप को जालोर से भगाते हुए बाड़मेर में घुसे थे। जालोर पुलिस उनका पीछा कर रही थी, इधर सूचना मिलने पर सिणधरी थाना पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, इस दौरान धनवा गांव के पास बिना नंबरी कार व पिकअप को संदेह होने पर रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपितों ने दोनो वाहनों को भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने उनका पीछा कर दबोच लिया। डोडा-पोस्त जालोर से धोरीमन्ना क्षेत्र में सप्लाई होना था।जालोर पुलिस उनका पीछा कर रही थी, इधर सूचना मिलने पर सिणधरी थाना पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, इस दौरान धनवा गांव के पास बिना नंबरी कार व पिकअप को संदेह होने पर रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपितों ने दोनो वाहनों को भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने उनका पीछा कर दबोच लिया। डोडा-पोस्त जालोर से धोरीमन्ना क्षेत्र में सप्लाई होना था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.