Breaking News
recent

40 लाख की सडक़ से जुड़ेंगे 50  गांव-ढाणी

हिण्डौनसिटी. बाजनांखुर्द गांव से लहचौड़ा की प्याऊ तक के क्षेत्र के करीब ५० गांव- ढाणियों की राह अब आसान होगी। इसके लिए विधायक राजकुमारी जाटव ने लहचौड़ा गांव में प्याऊ के पास रविवार को शिलापट्टिका का अनावरण कर ४० लाख रुपए की लागत से बनने वाली सडक़ का निर्माण कार्य आरंभ कराया।


निजी सचिव ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि मिसिंग लिंक सडक़ योजना के तहत बनने वाली डेढ़ किलोमीटर लम्बी सडक़ विजयपुरा व सूरौठ कस्बे से जुडेगी। इससे क्षेत्र के करीब 50 गांव-ढाणियों के लोगों को आवागमन में सुविधा हो सकेगी। ग्रामीणों ने विधायक को पेयजल समस्या व रात के समय बिजली कटौती की समस्या से अवगत कराया। इस पर विधायक ने मौके पर ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने विधायक का शॉल ओढाकर व पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बनेसिंह सोड़वाल, सरपंच बृजेशदेवी, भाजपा के महूइब्राहिमपुर मंडल अध्यक्ष जगपाल सोलंकी, मनोज तोमर, रामदेव रावत आदि मौजूद थे।


रोगियों को मिला नाक, कान, गले का उपचार
नि:शुल्क ईएनटी शिविर
हिण्डौनसिटी. लायंस क्लब हिण्डौन गोल्ड की ओर से रविवार को नई मंडी शिवालय में आयोजित नि:शुल्क नाक, कान व गला रोग शिविर में 185 रोगियों का उपचार किया गया।


महाराजा अग्रसेन की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलन से सुबह नौ बजे शुरु हुए शिविर मे शहरी क्षेत्र के अलावा गावों के रोगी भी उपचार व परामर्श के लिए पहुंचे। पंजीयन काउंटर पर रोगी व उनके परिजनों की लम्बी कतार लग गई। क्लब संयोजक विशम्भर गर्ग बंडी भोला ने बताया कि शिविर में जयपुर के विशेषज्ञ डॉ. ललित किरण सोनी व डॉ. योगेन्द्र सूत्रकार द्वारा रोगियों को उपचार व परामर्श दिया गया। कान के पर्दे के ऑपरेशन योग्य मरीजों को जयपुर रैफर किया।

क्लब की ओर से रोगियों को नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। इस दौरान अध्यक्ष विमलेश बंसल, डॉ. हेमलता गोयल, अनीता गुप्ता, भगवान बंसल, डॉ. संतोष गोयल, दामोदर गुप्ता, राजेन्द्र पटवारी, डॉ. ज्ञानेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.