Breaking News
recent

शिक्षा: विभाग के सेटअप परिवर्तन की तैयारी: अब प्रारंभिक से माध्यमिक में भरे जाएंगे अध्यापकों के 413 पद

सिरोही. माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन स्कूलों के लिए अच्छी खबर है। तृतीय श्रेणी के द्वितीय लेवल के शिक्षकों को पदस्थापन देने के लिए प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षकों को 6 डी के नाम से माध्यमिक सेटअप में समायोजित करने की तैयारी कर ली गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में चल रहे रिक्त पदों को अब शिक्षा विभाग सेटअप परिवर्तन से भरेगा। इसकी तैयारी शिक्षा विभाग ने पूरी कर ली है।
विभाग के अधिकारी बताते हंै कि प्रारंभिक से माध्यमिक शिक्षा विभाग में सेटअप परिवर्तन दो दिन चलेगा। 18 सितम्बर से जिला मुख्यालय के नवीन भवन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेटअप परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
दो दिन की प्रक्रिया में पांच विषयों के 413 शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षा विभाग में लिया जाएगा। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग में रिक्त पदों की संख्या नगण्य सी हो जाएगी। वहीं प्रारंभिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के रिक्त पदों की संख्या बढ़ जाएगी। हालांकि रीट का परिणाम आने के बाद अभ्यर्थियों की काउंसलिंग बाकी है। यह होने के बाद प्रारंभिक शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरा जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी सोहनसिंह ने बताया कि सेटअप परिवर्तन से प्रारंभिक से माध्यमिक में शिक्षक आएंगे। विषयवार सेटअप परिवर्तन निर्धारित तिथि के अनुसार किया जाएगा। पहले दिन 18 सितंबर को गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय का सेटअप परिवर्तन होगा। गणित, विज्ञान में सामान्य के 50, टीएसपी के 17, सामाजिक विज्ञान में सामान्य के 6 4 एवं टीएसपी के 28 शिक्षक शामिल हंै। दूसरे दिन हिन्दी व अंग्रेजी विषय का सेटअप परिवर्तन होगा। हिन्दी विषय के सामान्य में 73, टीएसपी के 16 , अंग्रेजी विषय में 113 एवं टीएसपी के 52 शिक्षक शामिल हैं।

ं रविवार को खुले रहे कार्यालय
छुट्टी के दिन भी शिक्षा विभाग के दोनों कार्यालय खुले रहे। रविवार को दिनभर कार्मिकों ने बैठकर सेटअप परिवर्तन की विषयावार सूची तैयार की। इसमें महिला शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद पुरुष शिक्षकों का नंबर आएगा। सेटअप परिवर्तन के दौरान रिक्त पदों को दर्शाया जाएगा। इसमें विषयाध्यापकों को रिक्त पद पर स्कूल का चयन करना होगा। इसके बाद संबंधित शिक्षक को स्कूल आवंटित होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.