जगमोहन शर्मा / जयपुर. चक्रवाती तूफान टाइफून हांगकांग में भारी तबाही मचा रहा है। यहां एशिया वर्ल्ड एक्सपो में चल रहे जेम्स एंड ज्वैलरी शो में भाग लेने के गए जयपुर के 500 से ज्यादा ज्वैलर्स की फ्लाइट्स कैंसेल हो गई। तूफान की तीव्रता के चलते जेम्स शो भी एक दिन पहले ही समाप्त कर दिया गया है। ये शो 12 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक था। फिलहाल सभी ज्वैलर्स अपने-अपने होटल्स में ठहरे हुए हैं और तूफान शांत होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं ज्वैलर्स के परिजन यहां परेशान हो रहे हैं। वे लगातार उन्हें वहां फोन करके हाल—चाल जानने की कोशिश में लगे रहे।
हांगकांग सरकार का अलर्ट
हांगकांग सरकार ने अलर्ट जारी किया है, जिसमें सभी प्रकार की आउटडोर गतिविधियों को तत्काल बंद करने के आदेश दिए हैं और सभी प्रकार के सुपरमार्केट्स और शॉप्स को बंद रहने की सलाह दी है। अब तक 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसेल हो चुकी है और फिलहाल तूफान शांत होने तक हांगकांग एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। फिलहाल टाइफून गति 195 किमी प्रति घंटा की चल रही है।
उम्मीद से कम रही बायर्स की संख्या
शो भाग ले रहे ज्वैलर सौरभ धूपिया ने बताया कि हांगकांग के आस-पास के शहरों में तूफान का प्रभाव है, जिसके चलते शो में इस बार बायर्स की संख्या बेहद कम रही है। शो को एक दिन पहले ही समाप्त करने से इस साल बेहद कम आर्डर्स मिल पाए हैं।
राजस्थान में हो सकती है जमकर बारिश
फिलीपींस में आए तूफान मैंगखुट के असर से राजस्थान समेत भारत के कई राज्यों में राहत के रूप में बादल जमकर बरस सकते हैं। मैंगखुट तूफान बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के तटीय इलाकों से भारत में प्रवेश करेगा। पूर्वी राजस्थान में 23 और 24 सितम्बर को बादल जमकर बरस सकते हैं। मौसम वैज्ञानिक महेश पालावत के मुताबिक तूफान से दक्षिण पश्चिम मानसून को ताकत मिलेगी, जिसके असर से देश के उत्तर पूर्वी और उत्तरी इलाकों में जमकर बारिश हो सकती है।





No comments:
Post a Comment