Breaking News
recent

सर्वधर्म के सहयोग से परिणय में बंधे 52 जोड़े

जालोर. शाह विकास सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को शहर विद्या भारी उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन विशेष योग्यजन आयोग के आयुक्त धन्नाराम पुरोहित के मुख्य आतिथ्य व डीएनटी राम झरोखा सिरोही के धर्मगुरू संत भजनाराम के सान्निध्य में हुआ। इस दौरान हिंदू धर्म के ३५ और मुस्लिम धर्म के १७ जोड़े पूरे सामाजिक रीति रिवाज सहित परिणय सूत्र में बंधे। समारोह में पहुंचे अतिथियों ने इस आयोजन को साम्प्रदायिक सद्भावना का ऐतिहासिक उदाहरण बताया। पशुपालन बोर्ड के उपाध्यक्ष भूपेंद्र देवासी ने बताया कि इस तरह के आयोजन आज के समय की आवश्यकता है। समारोह में विधायक अमृता मेघवाल, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, सेवानिवृत्त न्यायाधीश सोहनराम मेघवंशी, प्रदेश कांगे्रस महासचिव पुखराज पाराशर, डॉ.भरत मेघवाल, नगरपरिषद उपभापति मंजू सोलंकी, मानवेंद्रसिंह पुरोहित, नैनसिंह राजपुरोहित, सरदार खान खोखर, गलबाराम गोयल सिरोही, शाह विकास समिति के अध्यक्ष रफीक मोहम्मद व अतिथियों ने सभी नव दंपतियों को श्रीफल व स्मृति चिह्न देकर आशीर्वाद दिया। आयोजनकर्ता बंशीलाल सोनी, दलाभाई राव, मांगीलाल पूनासा, जालमसिंह नरावत, सरोज चौहान, एडवोकेट गोकुलराम परिहार, कालूराम माली, नंदलाल टांक, नारायणलाल सरगरा, मनोहर राणा, छगनलाल सोलंकी, ओमप्रकाश दहिया, सत्यप्रकाश, रेखा माली, बाबू मोहम्मद व रजाक मोहम्मद का भी सहयोग रहा।
निकाली शोभायात्रा
सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर शहर के हनुमानशाला उच्च प्राथमिक विद्यालय से गाजों-बाजों संग वरघोड़ा भी निकाला गया। जिसमें सभी ५२ जोड़ों के वर-वधु पक्ष के लोग शामिल हुए। वरघोड़ा विद्या भारती उमावि पहुंचा। जहां विवाह की रस्म संपन्न हुई। अंत में समिति अध्यक्ष ने अतिथियों, वर-वधु पक्ष के लोगों और सहयोगकर्ताओं का आभार जताया।
दानदाताओं का रहा सहयोग
सर्वधर्म विवाह सम्मेलन में दानदाता भैराराम बुला भैंसवाड़ा, शंकर भादरू, श्याम गोयल, जैताराम मेघवाल, केएन भाटी, एडवोकेट जोराराम चौधरी, जुगराज जैन, सोहनराम मेघवंशी, दीपेश सिद्धावत, पोलू खां, डॉ. भरतकुमार मेघवाल व जबरसिंह देवड़ा का सहयोग रहा।
जिले में पहला आयोजन
जालोर जिले में सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन पहली बार हुआ। जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। समिति पदाधिकारियों का कहना है कि इस सफल आयोजन से उन्हें खुशी है। अगली बार वृहद स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.