Breaking News
recent

अच्छी शुरूआत के बाद शेयर बाजार ने गंवार्इ बढ़त, 66 अंक से ज्यादा गिरा सेंसेक्स

नर्इ दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरूआत अच्छी रही लेकिन बाद में उसे कासम नहीं रख सका। जहां सेंसेक्स में 66 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी 40 अंकों तक लुढ़का। आपको बता दें कि शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी की बढ़त दिख रही थी। निफ्टी 11,000 के पार निकला था आैर सेंसेक्स में सेंसेक्स में 150 अंकों से ज्यादा की तेजी आई थी। सेंसेक्स 36,500 के पास पहुंचा था।

लाल निशान पर चल रहा है कारोबार
फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 67.05 अंक यानि 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 36271.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 28.65 अंक यानि 0.26 फीसदी गिरकर 10948.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले सेंसेक्स में 150 से ज्यादा अंकों की बढ़त देखने को मिल रही थी। वहीं निफ्टी में बढ़त 40 अंकों से ज्यादा की थी।

मिडकैप आैर स्माॅल कैप में दबाव
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्का दबाव नजर आ रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट है जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स की चाल भी सुस्त हो गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी गिरा है। सेक्टोरिसल इंडेक्स की बात करें तो आर्इटी आैर टेक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं हेल्थकेयर आैर मेटल में कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। बैंक एक्स आैर बैंक निफ्टी में तेजी दिखार्इ दे रही है।

गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ
देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 218.10 अंकों की गिरावट के साथ 36,324.17 पर और निफ्टी 76.25 अंकों की गिरावट के साथ 10,977.55 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 149.66 अंकों की तेजी के साथ 36,691.93 पर खुला और 218.10 अंकों या 0.60 फीसदी गिरावट के साथ 36,324.17 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,711.62 के ऊपरी और 36,238.23 के निचले स्तर को छुआ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.