पुष्कर।
पुष्कर के निकटवर्ती कड़ेल ग्राम पंचायत के डूंगरिया कला गांव में गुरुवार की शाम अगवा किए गए कैलाश माली के साथ 7 वर्षीय पुत्र चेनाराम की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। मासूम चेनाराम को अगवा करके उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस को उसका शव गांव के ही एक खेत के आसपास मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पुष्कर चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाकर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही हत्यारे का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुष्कर थानाधिकारी नरेश शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चेनाराम का शव शायर सिंह नाम के शख्स के खेत मिला है और उसको मोर्चरी में सुरक्षित रखना कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर गांव के सरपंच महेंद्र सिंह मझेवला का कहना है कि पुलिस ने डॉग स्क्वायड के जरिए इस मामले का खुलासा किया है।
सरपंच ने 'पत्रिका' को अनौपचारिक बातचीत में बताया कि पुलिस ने देर रात डॉग स्क्वायड की मदद से मालूम किया तो डॉग स्क्वायड ने मृतक के ताऊ देवी के बेटे को सूंघकर पकड़ लिया और नेमी के बेटे ने ही मासूम चेनाराम का शव खेत में होने की जानकारी दी।
हालांकि यह अभी आधिकारिक तौर पर नहीं किया जा सकता है कि मासूम चेनाराम की हत्या किसने की, लेकिन पुलिस को सुराग मिल गया है तथा गहनता से जांच के बाद हत्या का पर्दाफाश शीघ्र होने की संभावना है।
गौरतलब है कि कडेल गांव ग्राम पंचायत के डूंगरिया कला गांव से 7 वर्षीय बालक चेनाराम के अपहरण की घटना से सनसनी फैल गई थी। लापता बालक का कोई सुराग नहीं लगने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने उसी दिन अंदेशा जताया था कि उनका गांव के एक परिवार से झगड़ा हो गया था। शायद उसी कारण उसका अपहरण किया गया। परिजनों के अनुसार कैलाश माली का 7 वर्षीय बेटा चेनाराम दोपहर को घर से निकला था जो घर नहीं पहुंचा। परिजनों का कहना है कि कड़ेल को एवं आसपास के सभी गांव में बालक की तलाश कर ली लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।





No comments:
Post a Comment