अलवर।
राजस्थान-हरियाणा सीमा पर ट्रक और कार के बीच आमने-सामने हुई ज़ोरदार भिड़ंत में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये भीषण हादसा राजस्थान की सीमा से लगते हाइवे पर खेड़ा बॉर्डर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर दूसरी रोड पर चली गई। उसी दौरान सामने एक ट्रक आ रहा था जिससे उसकी भिड़ंत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। भयानक हादसे की खबर आस-पास के गाँवों में आग की तरह फ़ैल गई। मौके पर पहुंचे लोगों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों से घायलों को बाहर निकाला। लेकिन सात लोगों ने इस हादसे में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार हादसे में कार में सवार तीन महिलाओं व तीन पुरुष सहित एक बच्चे की मौत हुई है। फिलहाल मृतकों के शवों को बावल पुलिस मोर्चरी में रखवाया है। घटना हरियाणा के खेड़ा बार्डर की बताई जा रही है।
#Breaking : अलवर में कार और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत में 6 लोंगो की मौत pic.twitter.com/uAhTfcDMfB
— Rajasthan patrika (@rpbreakingnews) September 9, 2018
#Breaking : अलवर में कार और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत में 7 लोंगो की मौत pic.twitter.com/KK9rOvxDxu
— Rajasthan patrika (@rpbreakingnews) September 9, 2018





No comments:
Post a Comment