Breaking News
recent

राजस्थान के 840 खिलाड़ी पाली में करेंगे ‘दंगल’, राष्ट्रीय स्तर के लिए खिलाड़ियों का होगा चयन

पाली.

शहर के बालिया और बांगड़ स्कूल के वॉलीबाल मैदान में 22 सितम्बर से प्रदेश भर से आए 840 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इन वॉलीबाल कोर्ट पर छह दिन तक रोजाना सुबह से शाम तक एक के बाद एक मैच होंगे और खिलाड़ी जीत-हार का स्वाद चखेंगे। इसे लेकर शिक्षा विभाग और आयोजक विद्यालय बालिया स्कूल की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस 63वीं राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में 17 व 19 वर्ष की टीमें भाग लेंगी। अभी तक प्रत्येक जिले से 17 व 19 वर्ष की एक-एक टीम के साथ जयपुर एकेडमी व सत्र पर्यन्त बीकानेर की एक टीम आने की उम्मीद है। इस तरह कुल 70 टीम पाली आएंगी। जो 21 सितम्बर की रात तक पाली पहुंच जाएंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन 22 सितम्बर को सुबह 9 बजे बालिया स्कूल में किया जाएगा।

यहां रुकेंगी टीमें
पाली आने वाली टीमों के ठहरने को लेकर कुछ स्थल तय किए गए हैं। इनमें बांगड़ स्कूल, बालिया स्कूल, बीआर बिड़ला स्कूल व महावीर बाल मंदिर स्कूल स्थल तय किए जा चुके है। इसके अलावा किसान भवन में भी ठहरने की व्यवस्था करवाई जा सकती है।

राष्ट्रीय स्तर के लिए करेंगे चयन
इस प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसके तहत 19 वर्ष के लिए दलजीत महावर के संयोजन में पांच सदस्यों की चयन समिति बनाई गई है। इसी तरह 17 वर्ष के लिए ईश्वरसिंह राव के संयोजन में 5 सदस्यों की समिति का गठन किया गया है। सत्रह वर्ष चयन समिति में पाली के राउमावि मिल ऐरिया के सिद्धार्थ ओझा को भी शामिल किया गया है।

निर्णायकों का किया चयन
कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर की तरफ से प्रतियोगिता के लिए निर्णायकों का भी चयन किया गया है। प्रतियोगिता के लिए सभी जिलों से 23 निर्णायक चुने गए हैं। इनमें पाली जिले के रानी स्टेशन की राबामावि से शारीरिक शिक्षक अनिता सोलंकी, राउमावि मुडेरा से प्रकाश शर्मा, राबाउमावि तखतगढ़ से समीर गोरान का चयन किया गया है।

तैयारियां हो चुकीं पूरी
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर खिलाडिय़ों व उनके साथ आने वाले शारीरिक शिक्षकों आदि के ठहरने आदि की व्यवस्था पूरी कर ली है। मैच रात नौ बजे तक चलेंगे। इसके अलए बांगड़ स्कूल मैदान में लाइट की भी व्यवस्था की गई है।
सुनिता जोनवाल, प्रधानाचार्य, बालिया स्कूल, पाली

 

आंकड़ों में बात
33 टीम
17 वर्ष आयु वर्ग में 33 टीम
19 वर्ष आयु वर्ग में 1 टीम
जयपुर एकेडमी की 1 टीम
सत्र पर्यन्त बीकानेर से 12 खिलाड़ी होंगे एक टीम में
7.30 बजे सुबह शुरू होंगे, 9 बजे रात तक चलेंगे



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.