Breaking News
recent

गहलोत-पायलट ने बाड़मेर में "BJP" को घेरा, गहलोत ने बताया मारवाड़ की "कांग्रेस संकल्प रैली" के लिए इसलिए चुना पचपदरा

बाड़मेर ।

कांग्रेस की संभाग स्तरीय संकल्प रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को घेरते हुए कहा कि मैंने पचपदरा को इसलिए मारवाड़ की रैली के लिए चुना ताकि प्रदेश की जनता को समझ मे आये की वसुंधरा राजे कितना बड़ा झूठ बोल रही है। यहां केवल रिफाइनरी की दीवार बनी है। चार साल तक इस सरकार ने काम नही अटकाया होता तो आज यहाँ रिफाइनरी होती।


गलत काम करने वाले को सरकार क्यों जेल में नहीं डालती - गहलोत

गहलोत ने कहा-वसुंधरा राजे कहती है कि उन्होंने 4000 करोड़ बचाये तो जिन्होंने ये गलत काम किया उनको जेल में क्यों नही डालती। वो जनता को गुमराह कर रही है। रैली को सचिन पायलट, रामेश्व डूडी , राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डे सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

 

READ : राजस्थान समेत पूरे भारत में SC-ST Act का विरोध, भारत बंद के आह्वान को लेकर सरकारें आई "अलर्ट मोड़" में


वसुंधरा राजे की नींद उड़ गई है, राजस्थान में नहीं मिलेगी एक भी सीट

प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि वसुंधरा राजे की नींद उड़ गई है। उनकी कुर्सी जाने वाली है। प्रदेश में गौरव यात्रा निकालकर जनता पर भार डाल रही है। सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है।

यह कैसा लोकतंत्र है कि लोगो को नारे नही लगाने के नोटिस दे रहे है। काला कपड़ा पहनकर नही आने दिया जा रहा। विरोध करने वालो को गिरफ्तार किया जा रहा है। विरोध ही क्यों इन्होंने तो अपनो की पगड़िया उछाली है। अब जनता इसका जवाब देगी। भाजपा को मारवाड़ में एक भी सीट नही मिलेगी। सभा को प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रतिपक्ष नेट रामेश्वर डूडी, महासचिव हरीश चौधरी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया ।

 

READ : राजस्थान गौरव यात्रा के बाद हाईकोर्ट का दूसरा बड़ा फैसला, अमरूदों के बाग के साथ आसपास के मैदान में आयोजन पर लगाई रोक



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.