जालोर। आहोर थाने में बुधवार को भाजपा विधि प्रकोष्ठ जालोर के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता संतोष भारती समेत दो के खिलाफ माधोपुरा निवासी एक महिला से बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है।
महिला ने पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर को शिकायत में बताया था 6 जून को रात 9 बजे चरली में ननिहाल से माधोपुरा जाने बस स्टैण्ड पर खड़ी थी। इस दौरान चरली निवासी दिनेश भारती ने उसे छोडऩे की बात कही।
जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार किया
लेकिन, वह कार में उसे वकील संतोष भारती के घर ले गया। जहां उसे कमरे में बंद कर दिया और उसके घर वालों को जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बना दी। सुबह दिनेश ने अश्लील वीडियो पीड़िता के घर दिखाने की धमकी देकर स्टाम्प पर शादी के कागज तैयार करवाए और लिव इन रिलेशनशिप में रहने के कागज भी बनाए।
ब्लैकमेलिंग कर पिछले तीन माह से देह शोषण
महिला ने आरोप लगाया कि दिनेश व संतोष अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग कर पिछले तीन माह से उसका देह शोषण कर रहे हैं। शिकायत पर आइजी कार्यालय के निर्देश पर आहोर थाने में दोनों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।
मुझ पर लगाए आरोप झूठे हैं। रिपोर्ट में नामजद दिनेश भारती और आरोप लगाने वाली युवती का मैंने अधिवक्ता होने के नाते दस्तावेज के आधार पर विवाह करवाया था। बाद में वे लिव इन में रहे और उसके भी दस्तावेज जोधपुर में बनवाए। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्जकरवा रखी थी। उसके जालोर पुलिस अधिकारियों के समक्ष बयान भी हो रखे हैं।
संतोष भारती, जिलाध्यक्ष, बीजेपी विधि प्रकोष्ठ, जालोर
उदयपुर में हैवानियत की हदें पार, टॉफी खिलाने के बहाने चार साल की मासूम से बलात्कार
नागौर कांग्रेस संकल्प रैली में बोले सचिन पायलट, अब होगी राजा और रंक की लड़ाई
कुछ यूं हुई नारेबाजी और हंगामा, छात्रों को खदेडऩा पड़ा पुलिस को





No comments:
Post a Comment