Breaking News
recent

कॉलेज विद्यार्थियों ने लगाई दौड़

दौसा. श्रीसंत सुंदरदास राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को राजस्थान विश्वविद्यालय की क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता महिला व पुरुष वर्ग(10 किमी) हुई। दौड़ को प्राचार्य डॉ. संतोष गढ़वाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पुरुष वर्ग में 84 व महिला वर्ग में 40 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

 

समापन समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने विजेताओं को सम्मानित किया। आयोजन सचिव प्रदीप नागर ने बताया कि व्यक्तिगत स्पर्धा पुरुष वर्ग में प्रथम अग्रवाल कॉलेज जयपुर के महेन्द्र कुमार गुर्जर, द्वितीय सुबोध कॉलेज जयपुर के विनायक तिवाड़ी तथा विवेक पीजी कॉलेज के विष्णु तृतीय रहे।

 


महिला वर्ग में प्रथम राजकीय कॉलेज जयपुर की रिंकू, द्वितीय महारानी कॉलेज की मीना तथा तृतीय आरएल सहरिया कॉलेज कालाडेरा की मंजू चौधरी रही। टीम प्रतिस्पर्धा में सुबोध कॉलेज विजेता व राजकीय कॉलेज सांभरलेक द्वितीय रहा। महिला वर्ग टीम में श्रीभवानी निकेतन महिला कॉलेज जयपुर प्रथम व डीडी डालमिया शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय जामड़ोली द्वितीय रही। विश्वविद्यालय से पर्यवेक्षक आरएल माण्डिया, चेयरमैन नोमिनी प्रभु बेनीवाल मौजूद रहे।

 

 

42 टीम आई


सिकंदरा. राजकीय उ'च माध्यमिक विद्यालय सिकंदरा में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता संयोजक जेपी मीणा ने बताया प्रतियोगिता में 42 टीमों में 17 व 19 वर्ष आयु के 294 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रामेश्वर प्रसाद सैनी, रामकेश मीणा, दिनेश सिंह गुर्जर, लक्ष्मण लाल शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाडिय़ों को पुरस्कार व ट्रॉफी भेंट की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों व भामाशाहों का भी सम्मान किया।

 

प्रेमप्रकाश उमरवाल ने बताया 17 व 19 वर्ष आयु में खो-खो में रा.उ.मा. गुढ़ाकटला टीम विजेता रही। वहीं जूनियर वर्ग बैडमिंटन में अरावली पब्लिक स्कूल बांदीकुई, सीनियर वर्ग में रा.उ.मा.वि. रामगढ़ पचवारा, जूनियर टेबल टेनिस में रा.उ.मा.वि. रोहड़ा कलां, सीनियर वर्ग टेबल टेनिस में रेलवे स्टेशन बांदीकुई, जूनियर वर्ग बैडमिंटन में केशव कुशवाह अरावली बांदीकुई, सीनियर वर्ग बैडमिंटन में राकेश मीणा रामगढ़ पचवारा, टेबल टेनिस व्यक्तिगत स्पर्धा में अजय रेलवे स्टेशन दौसा, सीनियर वर्ग में महेश मीणा रेलवे स्टेशन दौसा, जूनियर वर्ग तीरंदाजी में गिरधारी मीणा रा.मा.वि. बिडोली लालसोट, सीनियर वर्ग तीरंदाजी में राकेश प्रजापत रा.उ.मा.वि. सिकंदरा विजेता रहे।

 

रघुवीरसिंह गुर्जर, सुरेश कसाना, बाबूलाल, प्रसादीलाल सैनी, रामचरण शर्मा, जगदीश मीणा, रामकेश मीणा, अनीता शर्मा, मुरारी लाल मीणा, बृजमोहन कसाना, धोल्या मीणा, मोहनलाल मीणा, रामस्वरूप बैरवा, गजेंद्र सिंह राजपूत, मीरा देवी, अमित गुप्ता आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.