सवाईमाधोपुर. रवांजना डूगंर में राउमावि में गुरुवार को करीब 38.25 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्तकक्षा-कक्षों का शिलान्यास हुआ। मुख्य अतिथि ससंदीय सचिव गोठवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राउमावि में नींव पूजन कर अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का शिलान्यास किया। उन्होंने ने ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए नवीन कक्षा-कक्ष के लिए लगभग 38.25 लाख रुपए की स्वीकृति जारी कराई। यहां 4 नवीन कक्षा-कक्ष बनेंगे। इस दौरान उपप्रधान मुकुन्द गुर्जर, मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद जांगिड़, पूर्व एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबूलाल मीना, यूवा मोर्चा अध्यक्ष भंवर बना, सरपंच हेमराज बैरवा, रामकेश मीना, परशुराम मीना, रमश मीना, नन्दू शर्मा, रघुवीर मीना, दिनेश जुवाड़, कैलाश सैनी व सुरेन्द्र गुर्जर आदि मौजूद थे।
चुनाव में विजयी उम्मीदवारों का स्वागत
सवाईमाधोपुर. रेलवे की ओर से मंगलवार को जयपुर रेलवे बैंक निदेशक के चुनाव सम्पन्न हुए। बुधवार देर रात को इसके नतीजे घोषित किए गए। वेस्ट सेण्ट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन से जुड़े स्टेशन अधीक्षक शिवलाल मीणा ने बताया कि इसमें कोटा के एमएस बग्गा, सुनीलदत्त शर्मा व ज्योति शर्मा विजयी रही। गुरुवार को विजयी उम्मीदवारों के दयोदय एकसप्रेस से सवाईमाधोपुर पहुंचने पर यूनियन पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसी क्रम में गत दिनो अनिता गोचर के जयपुर रेलवे बैंक निदेशक के चुनाव जीतने के बाद सवाईमाधोपुर आने पर वेस्ट सैण्ट्रल रेलवे पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया था।
बच्चूलाल मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष
सवाईमाधोपुर. भाजपा जिला संगठन प्रभारी मनीष पारीक की सहमति से बच्चूलाल गर्ग को गंगापुरसिटी मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। यह जानकारी जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन ने दी।
आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत
बाटोदा. ग्राम पंचायत सुमेल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धांधली की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई है। पलासोद निवासी शिवचरण गुर्जर दानसिंह, धारासिंह, प्रभुलाल व रामकिशन सहित ग्रामीणों द्वारा जिला कलक्टर को की गई शिकायत में बताया कि पलासोद गांव में कई लोग जिनके गांव में व गंगापुर सिटी शहर में दो दो पक्के मकान है, फिर भी उन्हें योजना का लाभ दिया गया है। जबकि यहां कई परिवार ऐसे हैं जिनके कच्चे घर होने व दयनीय स्थिति होने के बावजूद इस योजना से वंचित है। जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी बामनवास को जांच के निर्देश दिए हैं।





No comments:
Post a Comment