Breaking News
recent

चुनावी सीजन में सुध ली किसानों की


सीकर. चुनावी सीजन में सरकार ने किसानों की सुध लेनी शुरू कर दी है। कृषि आयुक्तालय ने रबी सीजन में किसानों को बांटे जाने वाले मिनीकिट की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है। जिले में एनएफएसएम ऑयल सीडस के तहत तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए सिंचाई की सुविधा वाले किसानों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। मिनीकिट के लिए किसान से टोकन राशि के रूप में 13 रुपए प्रति किट लिए जाएंगे। खास बात यह है कि ये मिनीकिट एनएससी से प्रमाणित बीजो के होंगे। जिससे किसान को बाजार से महंगे बीज लेने से निजात मिल जाएगी। कृषि विभाग के अनुसार जिले के लिए मिनिकिट की यह संख्या में बढ़ोतरी पिछले चार सालों में सर्वाधिक है।

16 किलोग्राम के होंगे किट

कृषि विभाग की ओर से दिए जाने वाले मिनीकिट 16 किलोग्राम के होंगे। उपनिदेशक कृषि शिवजीराम कटारिया ने बताया कि जिले के लिए सरसों के 23 हजार 700 और चना के पांच हजार पांच सौ मिनीकिट आए हैं। इन मिनीकिट को संबंधित ग्राम के सरपंच की अध्यक्षता में गठित कमेटी के जरिए विभाग बंटवाएगा। इसके साथ उन्नत कृषि के लिए किसानों को साहित्य भी बांटा जाएगा। ये मिनीकिट सांसद ग्राम योजना में चयनित गांवों प्राथमिकता से दिए जाएंगे।
मंडी में आज से होगा कारोबार

छह दिन बाद खुलेगी कृषि उपज मंडियां

सीकर. राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के आह्वान पर अनाज मंडियो में शुक्रवार से कारोबार फिर पटरी पर आ जाएगा। मंडी व्यापारियों की प्रदेश स्तर पर हुई वार्ता के बाद अनाज व्यापारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। कारोबार सुचारू होने से कृषि उपज मंडी में आने वाले किसान अपनी उपज को आसानी से बेच सकेंगे। खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के संदीप अग्रवाल ने बताया कि 12 सूत्रीय मांगों में से कुछ मांगे मान ली गई है। साथ ही कई मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वसन दिया है। इसके बाद हड़ताल वापस ले ली है। मंडियों में शुक्रवार से अनाज की बोली लगाई जाएगी।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.