Breaking News
recent

ऐसा क्या विवाद हो गया कि कपासन में नहीं निकले मोहर्रम के ताजिये



चित्तौडग़ढ़. मार्ग विवाद के चलते कपासन में शुक्रवार को मोहर्रम पर ताजियों का जुलूस नहीं निकल पाया। पुलिस-प्रशासन व मुस्लिम समाज के मध्य लंबी बैठक के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। पुलिस एवं प्रशासन के लिखित आश्वासन पर मौमीन मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद चौक में ताजियों को खोल कर पानी के छींटे दे ठंडा करने की रस्म करने पर सहमत हो गए। प्रशासन एवं पुलिस ने आश्वास्त किया कि भविष्य में ताजिये के मार्ग में किसी प्रकार की बाधा टेंट, विद्युत सज्जा आदि को आडे नहीं आने दिया जाएगा।
ताजियों का जुलूस गुरूवार रात परम्परागत मार्ग से निकाला जाना था लेकिन मुख्य बाजार में प्रवेश करते ही स्थानीय लोड़किया बाजार में स्थापित प्रतिमा पांडाल व विद्युत सज्जा को नहीं हटाए जाने से आक्रोशित मोमीन समाज ने ताजिये का जुलूस नहीं निकाला। इसके बाद ये आशंका उत्पन्न हो गई थी कि शुक्रवार को भी ताजियों का जुलूस नहीं निकाला जा सके। मोहर्रम पर्व के तहत ११ सितम्बर रात को घड़ी एवं निशान का जुलूस इसी परम्परागत मार्ग से हल्की तनातनी के बावजूद कड़े पुलिस बंदोबस्त में निकाला गया था। इस घटना की पृष्ठभूमि में मुस्लिम समाज की नाराजगी गुरूवार रात ताजियों का जुलूस नहीं निकालने से प्रकट हो गई थी। चर्चा है कि इस स्थिति के बावजूद समाज के एक पक्ष ने पुलिस व प्रशासन को आश्वस्त किया था कि जैसे छड़ी का जुलूस निकला वैसे ही ताजियों का जुलूस भी निकाला जााएगा। समाज के युवा वर्ग के विरोध के चलते गुरूवार को जामामस्जिद के चौक स्थित इमामबाड़ा से तााजिये बाहर ही नहीं निकाले जा सके। इसके बाद प्रशासन ने गणेशोत्सव के पांडाल को सीमित करा दिया। इस हालात में शुक्रवार को ताजियों का जुलूस ही नहीं शुरू हुआ। दोपहर में जुम्मे की नमाज हो गई। इस बीच चित्तौडग़ढ़ से भी एडीएम चन्द्रसिंह भाटी व अतिरिक्त पुुलिस अधीक्षक विपीन शर्मा वहां पहुंच गए और जुलूस निकालने के लिए समझाईश के प्रयास शुरू हुए। यहां अंसारी गार्डन में करीब मैराथन चली बैठक में कपासन एसडीएम महावीरप्रसाद नायक, पुलिस उप अधीक्षक दिनेशसिंह रोहडिय़ा, थानाप्रभारी बाबूलाल, तहसीलदार बलवतसिंह मीणा के साथ नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप व्यास, उपाध्यक्ष गजेन्द्र बाघमार, पार्षद नंदकिशोर टेलर,अशरफ हुसैन अंसारी, हाजी जैनुद्दीन, अशफाक तुर्कियां, साबिरभाई कोटवाल, मोहम्मद हारून, वसीम खान, अख्तर अली अब्बास नीलगर आदि शामिल हुए। इससे पूर्व थाने में भी बैठक हुई लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाया।
रात में ही हो जाते प्रयास तो नहीं बनते ये हालात
बैठक में एडीएम भाटी व एएसपी शर्मा ने कपासन की साम्प्रदायिक सौहार्द की सराहना करते हुए ताजियों का जुलूस निकाल कर्बला में ठंडा करने का कोई बार आग्रह किया। इस दौरान मोमीन समाज के कुछ लोगों ने उलाहना दिया कि रात में ताजियों का जुलूस नहीं निकला तो प्रशासन सचेत क्यों नहीं हुआ। ऐसे प्रयास रात में ही हो जाते तो रात में भी ताजियों का जुलूस निकलने के साथ दिन में भी ऐसे हालात पैदा नहीं होते। अब शाम ४ बजे बाद जुलूस नहीं निकाला जा सकता है। लंबी बैेठक के बाद भी जुलूस निकालने पर सहमति नहीं बन पाने पर ताजिया मोमीन मोहल्ला के जामा मस्जिद चौक में ठंडा करपे पर सहमति बन गई। इस बीच मोमीन समाज को प्रशासन ने लिखित में आश्वासन दिया कि भविष्य में ताजियों के जुलूस के परम्परागत मार्ग पर कोई अवरोध होगा तो हटवा दिया जाएगा। लिखित आश्वासन के बाद आम मुसलमान ताजिये ठंडे करने की रस्म के लिए प्रस्थान कर गए। गौरतलब है कि वर्ष २०१० में भी पीपल बाजार स्थित एक धर्मस्थल पर पताका लगाने के विरोध में ताजियों का जुलूस नहीं निकला था।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.