Breaking News
recent

राजस्थान का अब ये बांध छलकने को आतुर, सुरक्षा को लेकर अधिकारी हुए अलर्ट

प्रतापगढ़/धरियावद। क्षेत्र में दो दिनों तक चली लगातार बरसात के बाद प्रमुख नदियों करमोहि, सुखली सहित जलाशयों में पानी की आवक बढऩे लगी है। सोमवार को बरसात का दौर थमने के बाद भी आवक जारी रही। इधर मुख्यालय से 27 किमी दूर प्रतापगढ़ जिले का 31 मीटर भराव क्षमता वाला Dakham Dam कभी भी छलक सकता है। बांध में सोमवार दोपहर तक 30.96 मीटर जल इस्तर दर्ज किया गया। बांध छलकने की संभावना को देखते हुए सोमवार सुबह आला अधिकारियों ने अधिशासी अभियंता सीपी मेघवाल के साथ बांध का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, वही जिले के ग्रामीण भी बांध को देखने जाखम पर पहुचना शुरू हो गए है। वहीं भीलवाड़ा में भी बेड़च नदी के पुल पर पानी आ गया है जिससे बरूंदनी बडलियास मार्ग बाधित हो गया। मध्य रात्री बाद से पुल पर करीब एक फीट पानी बह रहा है।

जाखम अधिशासी अभियंता सीपी मेघवाल ने बताया कि बांध जल संग्रहण क्षेत्र में अच्छी बरसात के चलते बांध छलकने के करीब पहुच चुका है और महज 5 सेमी खाली है। जो सम्भवत: सोमवार शाम होते-होते कभी भी छलक सकता है।

जाखम बांध से प्रतिवर्ष रबी फसलों के लिए नहरों के जरिए सिंचाई के लिए पानी मिलता है। ऐसे में बांध का पानी कास्तकारों के लिए काफी मददगार होता है। गौरतलब है कि जाखम बांध गत वर्ष के मुकाबले इस बार काफी लेट सितंबर के आखिरी सप्ताह में छलक रहा है।

 

प्रतापगढ़ में तेज बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहा।इस दौरान प्रतापगढ़ मुख्यालय पर रविवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान चार इंच बारिश दर्ज की गई।इसके साथ ही कई नदी-नालों में उफान के चलते मार्ग अवरुद्ध हो गया। गांवों के पास नालों में उफान से गांवों में पानी बहकर निकला। जिले के जलाशय भी पूरे भर गए है। वहीं भंवरसेमला बांध के पांचों गेट खोल दिए गए है। बारिश का दौर दोपहर तक जारी रहा।इसके बाद शाम तक फुहारों और रिमझिम बारिश का दौर रुक-रुककर चलता रहा।बारिश के कारण कई खेतों में की हुई फसलों और पक चुकी फसलों में नुकसान की आशंका है। इससे किसानों में चिंता है।वहीं कई पुलियाओं पर पानी बहने से गांवों का सम्पर्क कटा हुआ है।

नदियों-बांधों में उफान
बांसवाड़ा के भूंगड़ा में बीते 24 घंटे में सर्वाधिक छह इंच बारिश रेकॉर्ड की गई। कई नदी-नालों में उफान के चलते मार्ग अवरुद्ध हो गए। बांसवाड़ा के माही बांध का जलस्तर 43 सेंटीमीटर बढ़ा, वहीं प्रतापगढ़ के भंवरसेमला बांध के पांचों गेट खोलने पड़े। जाखम बांध में 29.75 मीटर पानी की आवक हो चुकी है। चित्तौडगढ़़ के गंभीरी बांध पर 10 इंच की चादर चल रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.